किसे मिलेगा मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड, क्या आप जानते हैं कौन करता है यह फैसला?
Updated on
13-05-2023 08:21 PM
) को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (MI vs GT) के बीच हुए आईपीएल 2023 (IPL 2023) के मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। 49 गेंदों पर सूर्या ने 103 रनों की तूफानी पारी खेली। लेकिन इसके बाद भी विवाद हो गया। सोशल मीडिया पर एक गुट का कहना है कि यह अवॉर्ड राशिद खान (Rashid Khan) को मिलना चाहिए था। गुजरात टाइटंस के इस खिलाड़ी ने 4 विकेट लेने के साथ ही सिर्फ 32 गेंदों पर नाबाद 79 रन ठोक दिये। उनकी टीम भले ही मुकाबला 27 रनों से हारी लेकिन राशिद के प्रदर्शन की हर कोई सराहना कर रहा है।
कौन चुनता है मैन ऑफ द मैच?
सूर्यकुमार यादव की जगह राशिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड देने की मांग करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। इसमें एक नाम भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ का भी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- राशिद खान मेरे लिए मैन ऑफ द मैच हैं। इस सीजन वैसे भी कई मौकों पर हारने वाली टीम के खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिल चुका है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि प्लेयर ऑफ द मैच या मैन ऑफ द मैच किसे मिलेगा, इसके फैसला कौन लेता है? क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इसका खुलासा किया है। आकाश चोपड़ा के अनुसार एक ही व्यक्ति इस अवॉर्ड के विजेता को चुनता है। यह इंग्लिश कमेंट्री टीम का होता है। यानी हर मैच के लिए एक अंग्रेजी का कमेंटेटर को नामित किया जाता है। मैच के बाद वही फैसला करता है कि मैन ऑफ द मैच कौन होगा।
राशिद ने कम किया हार का अंत
राशिद खान की पारी ने गुजरात टाइटंस को भले ही जीत नहीं दिलाई लेकिन उन्होंने हार का अंतर कम कर दिया। 10 छक्कों की अपनी पारी से उन्होंने गुजरात को मुंबई के स्कोर के करीब पहुंचाया। इसकी वजह से हार के बाद भी टीम का नेट रनरेट ज्यादा खराब नहीं हुआ। वहीं सूर्याकुमार यादव का यह पहला आईपीएल शतक था। उनकी पारी ने ही मुंबई को 200 रनों के पार पहुंचाया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…