अहमदाबाद में गेंदबाजों या बल्लेबाजों में से किसकी बोलेगी तूती? पढे़ं पिच रिपोर्ट
Updated on
29-03-2025 02:28 PM
अहमदाबाद: कप्तान हार्दिक पंड्या एक मैच के प्रतिबंध के बाद शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वापसी होगी। उनकी वापसी मुंबई इंडियंस की टीम को जरूरी संतुलन प्रदान करेगी। दोनों टीमें मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस आईपीएल सत्र के शुरुआती मैच में हारने के अपने लंबे समय से चले आ रहे मिथक को नहीं तोड़ सकी।दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़े स्कोर वाला मैच को 11 रन से गंवा दिया। ऐसे में दोनों टीमें किसी भी कीमत पर इस मुकाबले को जीतना चाहेंगी और आईपीएल 2025 में अपने पहले दो अंक हासिल करना चाहेंगी। आइये ऐसे में आपको बताते हैं कि इस रोमांचक मैच में पिच का मिजाज कैसा रह सकता है।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली होती है। बल्लेबाजों को यहां काफी मदद मिलती है। गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिल सकती है। हालांकि, यहां गेंद बल्ले पर अच्छे तरीके से आती है जिसका बल्लेबाज जमकर फायदा उठाते हैं और चौके-छक्के की बारिश करते हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम हाई स्कोरिंग मैच के लिए जाना जाता है, जोकि हमने यहां पर हुए गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पिछले मैच में भी देखा। पंजाब ने गुजरात को 244 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में गुजरात ने भी 232 रन बना दिए थे। गुजरात और मुंबई का मैच भी हाई स्कोरिंग हो सकता है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड्स
इस मैदान पर अब तक आईपीएल में कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 16 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 20 मुकाबले जीते हैं। यहां पर टीमों को चेज करना रास आता है। पहली पारी का एवरेज स्कोर 160 से 170 के बीच रहता है। इस मैदान पर सर्वाधिक रन एक पारी में पंजाब किंग्स ने बनाए हैं। उन्होंने 5 विकेट पर 243 रन बना डाले थे।
अहमदाबाद वेदर रिपोर्ट
फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि अहमदाबाद में शनिवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। हमें पूरा मैच देखने को मिलेगा, लेकिन मौसम सूखा रहने की उम्मीद है क्योंकि हवा में नमी कम रहेगी। टॉस के समय तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यह कम होता जाएगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…