Select Date:

नए संसद भवन का उद्घाटन कौन करेगा? राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री! राहुल गांधी ये क्या कह रहे हैं

Updated on 22-05-2023 08:58 PM
नई दिल्ली : संसद भवन की नई ईमारत बन कर तैयार है। इस महीने की 28 तारीख को इस नए संसद भवन का उद्घाटन होना है। पीएम मोदी इस संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी
इमारत के उद्घाटन को लेकर सवाल उठाया है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी को ही करना चाहिए, प्रधानमंत्री को नहीं! कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट के जरिए एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल के ट्वीट के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर नई संसद भवन का उद्घाटन कौन करेगा। विपक्ष की तरफ से भी नई संसद भवन का उद्घाटन पीएम की तरफ से किए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कार्यपालिका के प्रमुख हैं पीएम

कुछ विपक्षी नेताओं ने यह सवाल भी खड़ा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद के नए भवन का उद्घाटन क्यों करेंगे, जबकि वह विधायिका के नहीं, बल्कि कार्यपालिका के प्रमुख हैं। इससे पहले खबर आई थी कि विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के दिन संसद भवन की नई ईमारत का उद्घाटन किया जाएगा। इस खबर के बाद विपक्ष के कई नेताओं ने सावरकर की जयंती के दिन 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने के फैसले को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस ने इसे राष्ट्र निर्माताओं का अपमान करार दिया।

लोकसभा या राज्यसभा के सभापति करें उद्घाटन

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने का कहना था कि क्या ऐसा नहीं होना चाहिए था कि राष्ट्रपति महोदया संसद के नए भवन का उद्घाटन करतीं... जय हिंद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री संसद के नए भवन का उद्घाटन क्यों करेंगे? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विधायिका के नहीं, कार्यपालिका के प्रमुख हैं। लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति उद्घाटन कर सकते थे। प्रधानमंत्री ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं कि उनके ‘मित्रों’ ने इसे अपने निजी कोष से इसे प्रायोजित किया है?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.