Select Date:

'भेड़िया' का टीजर करता है एक्साइटिड

Updated on 30-09-2022 07:48 PM
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) के फैन्स इन दिनों काफी खुश हैं। हाल ही में जहां वरुण धवन को अमेजन प्राइम वीडियो का बे (BAE- Before Anyone Else) बनाया गया तो वहीं अब भेड़िया (Bhediya) का ट्रेलर अनाउंसमेंट टीजर रिलीज हो गया है। एक छोटे से टीजर के साथ भेड़िया के ट्रेलर डेट का ऐलान किया गया है। वरुण धवन (Varun Dhawan), कृति सेनन (Kriti Sanon) और दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal) स्टारर भेड़िया, 25 नंवबर 2022 को रिलीज होगी।
कैसा है टीजर
जियो स्टूडियोज की ओर से भेड़िया का टीजर रिलीज हुआ है, जिस में बताया गया है कि 19 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। आज रिलीज किए गए टीजर में भेड़िया के साथ ही कुछ वीएफएक्स और जोरदार बैकग्राउंड रैप सुनने को मिलता है। वहीं ये भी दिखाया गया है कि भेड़िया कैसे इस कहानी का हीरो है। हालांकि इस टीजर में वरुण धवन या कृति सेनन नहीं नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये टीजर वायरल होना शुरू हो गया है।

भेड़िया की टीम
भेड़िया का टीजर शेयर करते हुए वरुण ने लिखा- 'बनेगा इंसान उसका नाश्ता।' भेड़िया का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, और इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं। भेड़िया के राइटर निरेन भट्ट हैं और म्यूजिक सचिन जिगर ने दिया है। फिल्म के गानों के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। टीजर देखकर लग रहा है कि फिल्म में कुछ अच्छे एक्शन सीक्वेंस हो सकते हैं, तो बता दें कि फिल्म के एक्शन डायरेक्टर डैरेल मैक्कलीन और रियाज- हबीब हैं। वहीं रैपर का क्रेडिट K4 Kekho को जाता है।

वरुण धवन के प्रोजेक्ट्स
बात वरुण धवन की अपकमिंग फिल्मों की करें तो उनकी लिस्ट में मिस्टर लेले, बवाल और भेड़िया शामिल हैं। भेड़िया में वरुण धवन के साथ कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म भेड़िया, वरुण की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक है, इसके कुछ पोस्टर और टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, वहीं वरुण धवन के फैन्स भी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटिड हैं। इसके अलावा बवाल में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.