मिर्जापुर के 'अंबानी' से क्यों खौफ में पड़ोसी आंधी-तूफान आने पर अपना घर छोड़ भाग खड़े होते हैं
Updated on
29-07-2023 01:50 PM
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से अनोखा मामला सामने आया है। यहां के गांव श्रुतिहार में रहने वाले एक शख्स सियाराम पटेल दवाओं का कारोबार करते हैं। एक दिन उनके ऊपर सुर्खियों में छाने का खुमार छा गया। बस फिर क्या था। उन्होंने अपने पुश्तैनी मकान को 14 मंजिले महल में तब्दील कर दिया। इस मकान की डिजाइन कुछ वैसी ही है जैसी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की है। बगैर मानकों के बने इस मकान के आसपास जिन लोगों का घर है, वे हमेशा डरे हुए रहते हैं। जब भी गांव में तेज आंधी आती है तो वे अपना घर छोड़कर कहीं दूर भाग जाते हैं। ऐसा इसलिए कि कहीं 14 मंजिला यह मकान ताश के पत्तों की तरह ढह न जाए। इतना ही नहीं, सड़क पर आते-जाते राहगीर भी गांव में ऊंची इमारत को देखते हुए कई बार दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। कभी उनकी साइकिल दीवार से भिड़ जाती है तो कभी किसी गांव वाले से टकरा जाते हैं।
गांव में रहने वाले सियाराम पटेल के पड़ोसी रामेश्वर गोंड ने बताया कि राजाओं की तरह चर्चित होने के लिए सियाराम ने किलेनुमा भवन बनाया था। वह इसे और ऊंचा बना रहे थे, लेकिन हम लोगों ने शिकायत की, जिसके बाद प्रशासन ने निर्माण रुकवा दिया। गौरतलब है कि सियाराम पटेल ने कुछ सालों पहले ही गांव छोड़ दिया था। वह अब पड़ोसी जिले सोनभद्र में रहते हैं। उन्होंने चार शादियां की हैं। उनके छह बच्चे भी हैं। तीसरी शादी से हुई उनकी एक बेटी ने पटेल पर भरण पोषण भत्ता न देने का आरोप लगाया है। इसके बाद एसडीएम के आदेश से यह मकान सील कर दिया गया है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…