झज्जर के गुरुकुल में 4 छात्रों ने क्यों खाया जहर, अब कैसी है हालत, जानिए ताजा अपडेट
Updated on
27-07-2023 12:59 PM
झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के गुरुकुल में 4 छात्रों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसे चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई। चारों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। छात्रों के जहर खाने को लेकर गुरुकुल पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में गुरुकुल के महासचिव राजबीर छिक्कारा का बयान जारी किया है। उनका कहना है कि चारों छात्र गुरुकुल में नहीं पढ़ना चाहते थे। बीच में दो-तीन बार इनके गुरुकुल से भागने की घटनाएं भी हुई हैं। इसके बारे में छात्रों के घरवालों को भी बताया गया था। हालांकि सभी के घरवाले चाहते थे कि बच्चों को यहीं पर पढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सभी छात्र नए थे और इनका दो महीने पहले ही गुरुकुल झज्जर में दाखिला हुआ था।
पुलिस ने छात्रों से की बात छात्रों के जहर खाने की घटना से गुरुकुल में हड़कंप मच गया। गुरुकुल के मैनेजमेंट ने बैठक की। इसमें छात्रों की ओर से उठाए गए आत्मघाती कदम पर चर्चा हुई। इस दौरान बताया कि जहर खाने वाले सभी छात्र खतरे से बाहर हैं। इस बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुरुकुल मैनेजमेंट के सदस्यों से बातचीत की। इसके अलावा वहां मौजूद छात्रों के घरवालों से भी बात की।
घटना पर क्या बोले गुरुकुल महासचिव गुरुकुल के महासचिव राजबीर छिक्कारा ने कहा कि गुरुकुल झज्जर में छात्रों के जहर खाने की घटना चौंकाने वाली है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ये सभी छात्र नए थे और दो महीने पहले ही इनका दाखिला हुआ था। पता चला है कि यह सभी छात्र गुरुकुल में पढ़ना नहीं चाहते थे। वह इससे पहले गुरुकुल से भागे भी थे। घटना को लेकर छात्रों के घरवालों को भी बताया गया था। इसके बावजूद उन्होंने बच्चों को यहीं पर पढ़ाने की सोची। लेकिन बच्चों की मौजूदा कदम से गुरुकुल की छवि को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी पहलुओं पर भी विचार किया गया। यह पता किया जा रहा है कि जिन बच्चों ने जहर खाया, वह उनको कहां से मिला?
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…