जिनेवा में क्यों लगे 'भारत-विरोधी पोस्टर'? भारत ने स्विस राजदूत को तलब किया
Updated on
06-03-2023 05:29 PM
नई दिल्ली : भारत ने रविवार को स्विस राजदूत को तलब किया। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र भवन के सामने 'निराधार और दुर्भावनापूर्ण भारत विरोधी' पोस्टर लगाने के मुद्दे को लेकर विरोध दर्ज कराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत राल्फ हेकनर ने विदेश मंत्रालय (एमईए) को बताया कि वह स्विट्जरलैंड को भारत की चिंताओं के बारे में पूरी गंभीरता के साथ अवगत कराएंगे।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के एक सत्र के बीच जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र भवन के बाहर कुछ ऐसे पोस्टर लगाये गये थे, जिनमें अल्पसंख्यकों और महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। हेकनर ने एक बयान में कहा, ''दूतावास ने पूरी गंभीरता के साथ स्विट्जरलैंड को भारत की चिंताओं से अवगत कराया है।' संयुक्त राष्ट्र भवन के सामने पोस्टर का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।
एक सूत्र ने बताया, ''विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) ने आज स्विस राजदूत को बुलाया और जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र इमारत के सामने निराधार और दुर्भावनापूर्ण भारत विरोधी पोस्टर का मुद्दा उठाया।' उसने बताया, ''स्विस राजदूत ने कहा कि वह भारत की चिंताओं को पूरी गंभीरता के साथ स्विट्जरलैंड के सामने रखेंगे।' राजदूत ने कहा कि ये पोस्टर किसी भी तरह के दावों का समर्थन नहीं करते हैं और न ही स्विस सरकार के पक्ष को दर्शाते हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…