बजट पर भी मोदी सरकार को लपेट लिया
उन्होंने कहा कि बजट अडानी को ध्यान में रखकर बनाया गया। हालांकि राहुल गांधी की दादी, पिताजी या फिर नाना जवाहर लाल नेहरू के समय में भी उनपर किसी खास कारोबारी को बजट का पेपर दिखाकर पेश करने के आरोप लगते रहे हैं। खैर, ये तो अलग बात हुई। राहुल ने कहा कि इस बार के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी के लिए बजट में 19,800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। ये संयोग ही है कि अडानी पावर ने पिछले साल ही दावा किया था कि वो दुनिया में सबसे बड़ी ग्रीन एनर्जी कंपनी बनेगी। राहुल की बातों में कुछ चीजें सिंक नहीं हो रही थीं। कोई घटना जो आगे हुई थी उसको पीछे बता रहे थे, लेकिन जो तथ्य थे वो अकाट्य तथ्य थे और जो जोड़ने वाले कोरिलेशन था, वो कांग्रेस के समर्थक को जरूर अच्छी लगी होगी।
