Select Date:

ड्वेन जॉनसन का अचानक क्‍यों घटा वजन? दुबला-पतला रूप देख चौंक गए थे! 'द रॉक' ने अब बताया ऐसा क्‍यों हुआ-कैसे हुआ

Updated on 10-09-2025 05:50 PM
हॉलीवुड एक्‍टर और WWE रेसलर ड्वेन जॉनसन को दुनिया 'द रॉक' के नाम से जानती है। अपनी पहाड़ जैसी कद-काठी और जबरदस्‍त बॉडी वाले ड्वेन ने बीते सबको चौंका दिया। अपकमिंग फिल्‍म 'द स्मैशिंग मशीन' के प्रीमियर पर एक्‍टर के नए दुबले-पतले लुक को देखकर हर कोई दंग रह गया। फिल्म में असल जीवन के UFC फाइटर मैट केर की भूमिका निभाने के लिए एक्‍टर का यह लुक देख फैंस चिंता में आ गए। सोशल मीडिया पर बहुत से लोग उनकी सेहत को लेकर परेशान दिखे। अब टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में 'द रॉक' ने वजन घटाने और अपने स्‍ल‍िम लुक के बारे में खुलकर बात की है।

ड्वेन जॉनसन ने कहा कि 'द स्मैशिंग मशीन' की शूटिंग के तुरंत बाद डायरेक्‍टर बेन सफी ने उन्हें एक और रोल ऑफर किया। एक्‍टर ने कहा, 'लगभग 45 मिनट बाद, जैसे ही फिल्‍म को लेकर उनकी बात खत्‍म हुई मैंने कहा कि मैं आपका चिकन मैन हूं।' जानकारी के लिए बता दें कि ड्वेन और बेन की इस फिल्म का नाम 'लिजर्ड म्यूजिक' है, जिसमें एक्‍टर एक ऐसे 70 साल के व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे, जिसका सबसे अच्छा दोस्त एक 70 साल का मुर्गा है।

'मुझे लगा मैं कई साल से एक दायरे में बंधा रहा'

एक्‍टर ने अपने अब तक के करियर में निभाए गए किरदारों और 'चिकन मैन' के रूप में अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर कहा, 'मुझे लगा कि कुछ साल तक मैं एक ही दायरे में बंधा रहा। मैंने इसे होने दिया। मैंने पहले जो फ‍िल्में बनाई थीं, मुझे वे बहुत पसंद हैं। मैं उन्हें फिर से बनाऊंगा। लेकिन मैं बहुत उत्साहित हूं कि मुझे फिर से वैसा ही रूप बदलने का मौका मिलेगा जैसा 'मैं स्मैशिंग मशीन' में कर पाया था, क्योंकि इसका मतलब है कि मुझे कम चिकन खाना होगा।

'मैंने वजन घटाया, मसल्‍स खो द‍िए'

ड्वेन जॉनसन ने आगे कहा कि उन्होंने 'लिजर्ड म्यूजिक' में अपने इस किरदार के लिए ही वजन घटाया है। सारे मसल्‍स खो दिए हैं। हालांकि, वह कहते हैं कि अभी भी उन्‍हें अपने लुक को लेकर एक लंबा सफर तय करना है

जुमांजी पार्ट 3 में भी आएंगे नजर, अक्‍टूबर में रलिीज होगी 'द स्‍मैश‍िंग मशीन'

जहां तक बात 'द स्मैशिंग मशीन' की है, तो बेन सफी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में ड्वेन के साथ एमिली ब्लंट, रयान बेडर, बास रटन और लिंडसे गेविन भी हैं। 'द रॉक' ने यह भी पुष्टि की कि वह केविन हार्ट के साथ 'जुमांजी' के सेट पर लौटेंगे और फ्रेंचाइज की तीसरे पार्ट पर काम शुरू करेंगे। 'द स्मैशिंग मशीन' इसी साल 3 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.