Select Date:

Emily Ratajkowski ने एक्टिंग को क्यों कहा अलविदा? अब 4 साल बाद बोलीं- सिर्फ बॉडी पार्ट के बारे में बात होती थी

Updated on 08-04-2023 09:04 PM
हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल एमिली रतकोवस्की ने चार साल पहले अपने एक्टिंग करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया था। लेकिन, कोई नहीं समझ पाया कि एमिली ने ऐसा क्यों किया। अब खुद एमिली ने इसस पर खुलकर बात की। हाल ही में लॉस एंजेलिस में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि हॉलीवुड का स्तर अब बेहद खराब हो गया है। इसकी वजह से उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का निर्णय लिया।
Emily Ratajkowski को 2019 में लाइंग एंड स्टीलिंग फिल्म में आखिरी बार देखा गया था। एमिली ने कहा, मैं एक आर्टिस्ट हूं और मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता है। मैं अपना काम कर रही हूं। मुझे पता है कि मैं क्या कर रही हूं। जब मैं हॉलीवुड में काम करती थी, तब मुझे ऐसा लगता था कि मैं वहां पर सिर्फ एक मांस का टुकड़ा हूं। वहां पर सिर्फ मेरे बॉडी पार्ट के बारे में बात होती थी।

'मैं किसी पर भरोसा नहीं कर सकती थी'

आगे उन्होंने कहा कि मुझे कुछ दिनों के बाद एहसास हुआ कि हॉलीवुड में मुझे शक्तिशाली पुरुषों के लिए डाइजेस्टेबल बनना होगा। मतलब, वे जो कहेंगे, वो करना होगा। यही वजह है कि 2020 की शुरुआत में ही मैंने एक्टिंग एजेंट को निकाल दिया। मैं उस पर भरोसा नहीं कर सकती थी। मैं खुद फोन कॉल उठा सकती थी और खुद निर्णय ले सकती थी।

'हॉलीवुड की तरह मर्द की सच्चाई भी बहुत काली है'

एमिली ने कहा कि मुझे लड़कों में अब रुचि खत्म हो चुकी है, क्योंकि वे सब झूठ बोलते हैं। हॉलीवुड की तरह मर्द की भी सचाई बहुत काली है। मेरे लिए यहां पर एक वक्त बहुत मुश्किल हो गया था। अब मैं काफी राहत में हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.