Gaumtam Gambhir क्यों बीच में कूदे थे, IPL में हुई विराट कोहली-नवीन उल हक की लड़ाई पर खुद बोले
Updated on
09-12-2023 01:49 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर उकसाए जाने पर चुप रहने वालों में से नहीं हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर गंभीर की तीखी प्रतिक्रिया भी उतनी ही आक्रामक होती है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में गंभीर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के बीच आईपीएल 2023 मैच के दौरान विराट कोहली के साथ अपने विवाद के बारे में बात की। टकराव की शुरुआत विराट और एलएसजी के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक के बीच तीखी नोकझोंक से हुई।
उस वक्त गौतम गंभीर लखनऊ के मेंटॉर हुआ करते थे। मैच के बाद विराट-नवीन की लड़ाई में वह भी कूद पड़े। पॉडकास्ट के दौरान गंभीर ने बताया, 'बतौर मेंटॉर मेरा काम अपने खिलाड़ियों का ध्यान रखना है। कोई भी मेरे प्लेयर्स को आकर छेड़ नहीं सकता। मेरा मानना है कि जब तक मैच चल रहा था, मुझे हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं था, लेकिन एक बार खेल खत्म हो जाने के बाद, अगर कोई फिर भी उकसाता है तो मुझे उनका बचाव करने का पूरा अधिकार है।'
हालांकि बाद में विराट और नवीन के बीच सुलह हो गई और हाल ही में समाप्त हुए ICC वनडे विश्व कप के दौरान दोनों को दोस्ती का हाथ बढ़ाते भी देखा गया। नवीन ने बाद में खुलासा किया कि कैसे कोहली अपने झगड़े को खत्म करना चाहते थे और वे इस मामले से कैसे आगे बढ़े। नवीन ने मुझसे कहा,चलो इसे खत्म करें। मैंने कहा 'हां, चलो इसे खत्म करते हैं।' लड़ाई खत्म, गंभीर LSG से अलग आईपीएल 2023 के बाद और अगले सीजन की शुरुआत से पहले कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। नवीन और कोहली की लड़ाई खत्म हो ही चुकी है साथ ही साथ गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ भी छोड़ दिया है। गंभीर अब अपनी पुरानी फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ जुड़ चुके हैं। केकेआऱ को दो बार चैंपियन बनाने वाले गंभीर अब बतौर मेंटॉर केकेआर कैम्प में बैठे दिखेंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…