Select Date:

गोपाल विट्टल ने क्यों लिखी अपने करोड़ों ग्राहकों को चिट्ठी!

Updated on 22-11-2023 02:45 PM
नई दिल्ली: केशव प्रसाद भारत सरकार के केंद्रीय सचिवालय में एक वरिष्ठ पद पर काम करते थे। हाल ही में वे रिटायर होकर एनसीआर के वसुंधरा में रह रहे हैं। सुबह-सुबह वह सैर के लिए पार्क में आते हैं। पहले वह कलाई पर स्मार्ट वाच तो बांधे रहते ही थे, जेब में अपना स्मार्टफोन भी रखते थे। पार्क में टहलने के बाद वह वहीं सुस्ताते थे और फोन निकाल कर देखने लगते थे। एक बार वह अपना फोन पार्क में भूल भी गए थे। आजकल वह अपना स्मार्टफोन पार्क में नहीं लाते। लेकिन अपने परिवार और दोस्तों से कनेक्टेड भी रहते हैं। ऐसा हुआ मोबाइल फोन के ई-सिम कार्ड की बदौलत। अब उनका स्मार्चवाच ही उनका फोन बन गया है। यह भारत में अभी नया है लेकिन टेलीकॉम ऑपरेटर इसी को प्रोमोट कर रहे हैं। अभी कल ही एयरटेल (Airtel) के एमडी एंड सीईओ ने इपने ग्राहकों को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें ई-सिम्स अपनाने पर विचार करने का आग्रह किया है।

क्या होता है ई-सिम कार्ड

एंबेडेड सब्‍सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल यानी ई-सिम मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच टैबलेट आदि में इस्तेमाल होने वाला वर्चुअल सिम है। यह फिजिकल सिम से बिल्कुल अलग है, इसलिए आप यदि यह विकल्प चुनते हैं तो आपको अपने फोन में कोई सिम कार्ड नहीं डालना होगा। इसके ढेर सारे फायदे बताए जाते हैं। एक फायदा तो यह दिखता है कि इसके लिए मोबाइल फोन में सिम ट्रे नहीं लगाना होता है। इसलिए उसमें जगह बच जाता है, जिसका उपयोग अन्य कार्य के लिए हो सकता है।

क्यों चर्चा में है यह


आजकल ई-सिम कार्ड काफी चर्चा में है। अच्छी बात यह है कि इसमें आपको फिजिकल सिम कार्ड के सभी फीचर्स मिलते हैं। इस समय भारत में जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ई-सिम की सुविधा उपलब्‍ध करा रही हैं। इसके कई फायदे हैं। आप यदि टेलीकॉम ऑपरेटर बदलते हैं तो आपको सिम कार्ड बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। एक ई-सिम पर एक बार में पांच वर्चुअल सिम कार्ड स्टोर कर सकते हैं। आसान भाषा में कहें तो अगर किसी नेटवर्क पर पूरे सिग्‍नल नहीं मिल रहे हैं तो आप तत्‍काल नेटवर्क बदल सकते हैं। ट्रेवल के दौरान भी नेटवर्क स्विच करना आसान रहता है। यदि आपका फोन चोरी होता है तो चोर आसानी से ई-सिम को डिसकनेक्ट नहीं कर पाते। इसलिए चोरी हुआ फोन आसानी से खोजा जा सकता है।

एयरटेल के सीईओ ने क्या कहा है अपनी चिट्ठी में

एयरटेल के एमडी एंड सीईओ गोपाल विट्टल ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि ग्राहक इसे अपनाएंगे तो उन्हें ढेरों फायदे होंगे। ई-सिम फीचर को सपोर्ट करने वाले सभी डिवाइस एयरटेल ई-सिम के साथ अच्छे से काम करते हैं। ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से एक सामान्य सिम को आसानी से ई-सिम में बदल सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.