Select Date:

फाइनल के लिए ICC ने क्यों तैयार की दो पिचें? वजह जानकर पकड़ लेंगे सिर

Updated on 07-06-2023 08:09 PM
लंदन: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल आज यानी 7 जून को लंदन के द ओवल के मैदान पर खेला जाना है। दर्शकों में इस बड़े मैच के लिए उत्साह चरम पर है। टीम इंडिया पिछले एक दशक से एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। वह किसी भी हाल में यह टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम करना चाहेंगे। गौरतलब है कि फाइनल के लिए आईसीसी ने दो पिच तैयार करवाई हैं। इसके पीछे का कारण जान कर आप भी दंग रह जाएंगे।
फाइनल के लिए आईसीसी ने क्यों बनवाई दो पिच?
दरअसल, इस समय लंदन में तेल को लेकर प्रोटेस्ट चल रहा है। आईसीसी को डर है कि कभी प्रदर्शन कर रहे लोग स्टेडियम में आकर पिच और मैदान खराब ना कर दें। इसके चलते आईसीसी ने दो पिच बनाई हैं। ताकि मैच में किसी भी तरह की रुकावट ना आए।

इन शर्तों पर बदली जाएगी पिच
अगरमैदानी अंपायर को लगता है कि जिस पिच पर मैच चल रहा है, वो सेफ नहीं है। तो वह मैच रेफरी को इस बात की जानकारी देते हुए मैच रोक सकते हैं। ऐसा अगर हुआ तो ऑन फील्ड अंपायर और मैच रेफरी दोनों कप्तानों से बात करेंगे। हालांकि अगर कप्तानों को इससे कोई दिक्कत नहीं होती तो मैच को फिरसे शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो अंपायर और मैच रेफरी चेक करेंगे की पिच को ठीक किया जा सकता है या नहीं।

साथ ही वह इस बात का भी ध्यान रखेंगे की ठीक होने के बाद वो पिच किसी एक टीम के लिए फेवरेबल ना हो जाए। अगर ऐसा हुआ कि उस पिच को ठीक नहीं किया जा सकता तो मैच रेफरी आईसीसी दूसरी पिच पर मैच को शुरू करने की बात कर सकते हैं। उसकी शर्त यह होगी कि दूसरी पिच ऐसी होनी चाहिए जिस पर टेस्ट मैच हो सके। गौरतलब है कि अगर दूसरी पिच भी खेलने के योग्य नहीं होगी तो फिर मैच को रद्द कर दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.