फाइनल में क्यों काली पट्टी बांधकर खेले मिचेल स्टार्क? वजह जानकर उनके लिए मन में बढ़ जाएगी इज्जत
Updated on
21-11-2023 01:45 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ ब्लॉकबस्टर वर्ल्ड कप फाइनल में कुछ ऐसा किया जिसने सभी को दिल जीत लिया है। अहमदाबाद के 130,000 दर्शकों की क्षमता वाले क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक निर्णायक मैच की पहली गेंद डालने वाले स्टार्क ने अपनी दाहिनी बांह पर काली पट्टी बांध रखी थी। उनके अलावा सिर्फ स्टीव स्मिथ के हाथों पर ही यह काली पट्टी दिख रही थी। स्टार्क की पट्टी पर 'PH' भी लिखा था।
स्टार्क के हाथ पर काली पट्टी क्यों?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि मिचेल स्टार्क ने अपने हाथों पर काली पट्टी क्यों बांधी थी। उन्होंने यह काली पट्टी अपने पूर्व साथी खिलाड़ी फिलिप ह्यूज को श्रद्धांजलि देने के लिए बांधी थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज ह्यूज ऑस्ट्रेलिया टीम के उभरते हुए सितारे थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट और 25 वनडे खेल चुके ह्यूज की 2014 में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते समय एक दुर्घटना के बाद दुखद मृत्यु हो गई थी।
सिर के पीछे लगी थी बाउंसर
25 वर्षीय फिलिप ह्यूज की गर्दन पर बाउंसर से चोट लगी और वह मैदान पर ही गिर गए। उन्होंने तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन बच नहीं पाए। स्टार्क और ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई अन्य सदस्य ह्यूज के करीबी दोस्त और टीम के साथी थे। 2015 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी मिचेल स्टार्क इसी तरह काली पट्टी बांधकर मैदान पर खेलने उतरे थे। उस फाइनल में तब के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क के हाथों पर भी काली पट्टी थी।
ऑस्ट्रेलिया छठी बार चैंपियन
ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 55 रन देकर शुभमन गिल के साथ केएल राहुल और मोहम्मद शमी को आउट किया। आखिरी स्पेल में स्टार्क को रिवर्स स्विंग भी मिल रहा था। इससे बल्लेबाजी और मुश्किल हो गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…