Select Date:

किसानों के लिए 'दोस्त' ट्रंप से क्यों भिड़ गए मोदी? इन आंकड़ों को देखकर समझ में आ जाएगा पूरा खेल

Updated on 09-08-2025 02:14 PM
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील नहीं हो पाई। अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है। इसमें रूस से कच्चा तेल लेने पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ शामिल है। अमेरिका चाहता था कि भारत अपना बाजार अमेरिका के कृषि उत्पादों के लिए खोले। लेकिन भारत ने इससे साफ इन्कार कर दिया। भारत ने अमेरिका और दूसरे देशों से आने वाले फूड प्रोडक्ट्स पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगा रखा है। आखिर भारतीय किसानों को इम्पोर्ट से बचाने की जरूरत क्यों है?

साल 2022 में अमेरिका से आयात होने वाले फूड आइटम्स पर वेटेड एवरेज टैरिफ 40.2% था जबकि पूरी दुनिया के लिए यह 49% था। इसकी वजह यह है कि दुनियाभर के देश भारी सब्सिडी देकर कृषि उत्पादों की कीमत कम रखते हैं। दूसरी तरफ वर्कफोर्स में 44% हिस्सेदारी रखने वाले भारतीय किसान उनके साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते हैं। सब्सिडी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें कम होती हैं। भारत में खेती में मशीनों से ज्यादा मजदूरों का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही पैदावार भी कम है। इससे भारत में कृषि उत्पादों की कीमत ज्यादा है।

विदेशों से कम कीमत

खरीफ की 13 मुख्य फसलों में से केवल चार की कीमत 2024 में भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर से कम है। इनमें सोयाबीन मील, चावल, उड़द और मूंगफली शामिल है। सरकार की मुफ्त अनाज योजना के कारण भारत में गेहूं और चावल की कीमत स्थिर बनी हुई है। कीमतों में सबसे ज्यादा अंतर सोयाबीन तेल में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह प्रति क्विंटल 4,902 रुपये सस्ता है। इसी तरह सनफ्लावर ऑयल और सनफ्लावर सीड्स 3,993 रुपये और 2,069 रुपये सस्ता है।गेहूं, मूंगफली, अरहर और गन्ने को छोड़कर बाकी सभी फसलों की प्रति हेक्टेयर पैदावार टॉप पांच उत्पादक देशों में भारत में सबसे कम है। वियतनाम, इंडोनेशिया और बांग्लादेश जैसे मिडिल और लो-इनकम देशों में भी चावल की पैदावार भारत से बेहतर है। इथियोपिया में चने की प्रति हेक्टेयर भारत से बेहतर है जबकि पाकिस्तान में कपास का पैदावार हमसे बेहतर है।

सब्सिडी

यूके और जर्मनी में कुल वर्कफोस का केवल 1 फीसदी हिस्सा खेती में लगा है जबकि ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) में इसकी हिस्सेदारी 1 फीसदी से कम है। भारत में कुल वर्कफोर्स का 44 फीसदी हिस्सा खेती में है और जीवीए में इसकी 16.4 फीसदी हिस्सेदारी है। अमेरिका में कुल वर्कफोर्स का 2%, फ्रांस और जापान का 3%, रूस में 6%, ब्राजील में 8%, साउथ अफ्रीका में 19% और चीन में 22% खेती में लगा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.