Select Date:

बांग्‍लादेश में तारिक रहमान की शपथ से पहले क्‍यों विदेश भागने लगे मोहम्‍मद यूनुस के करीबी, कार्रवाई का डर?

Updated on 17-02-2026 12:25 PM
ढाका: बांग्लादेश में 18 महीने के बाद सत्ता परिवर्तन हो रहा है। अगस्त, 2024 से मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में चल रहे अंतरिम शासन की जगह बीएनपी की पूर्ण सरकार ले रही है। 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में बीएनपी की जीत के बाद 17 फरवरी को तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। बांग्लादेश में सियासी हलचल और बदलाव से मोहम्मद यूनुस के कुछ करीबी सहयोगी असहज दिख रहे हैं। चुनाव नतीजों के तुरंत बाद यूनुस के करीबी के बांग्लादेश छोड़ने ने ध्यान खींचा है।

ढाका के अखबार द डेली स्टार के मुताबिक, इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) और टेलीकम्युनिकेशन में मोहम्मद यूनुस के स्पेशल असिस्टेंट फैज अहमद तैयब ने चुनाव नतीजों के अगले दिन देश छोड़ दिया। वह बांग्लादेश से फ्लाइट लेकर जर्मनी चले गए हैं। डेली स्टार ने तैयब के बांग्लादेश से जाने को सरप्राइज डिपार्चर करार दिया है। इससे ये सवाल उठा है कि क्या यूनुस के करीबियों को नई सरकार को लेकर कोई डर सता रहा है।


यूनुस के करीबियों की देश छोड़ने की तैयारी!

इंडिया टुडे की रिपोर्ट कहती है कि एक्सपर्ट के लिए तैयब का ढाका से जाना कोई सरप्राइज नहीं है। चुनावों के ऐलान के बाद से ही ये बात ढाका में कही जा रही है कि यूनुस के अधिकारी बांग्लादेश से 'सुरक्षित निकलने' की कोशिश में हैं। यूनुस के कुछ और सहयोगियों के भी जल्दी ही बांग्लादेश से जाने का दावा किया गया था।
बांग्लादेश की राजनीति में यूनुस के करीबियों के देश छोड़ना मुद्दा बनने लगा है। शपथ ग्रहण से पहले सोमवार को छात्रों के नेतृत्व वाली पार्टी NCP के नेता नसीरुद्दीन पटवारी ने यह मुद्दा उठाया। पटवारी ने अधिकारियों के देश से 'सुरक्षित निकलने' की कोशिशों के पीछे किसी भ्रष्टाचार में शामिल होने की ओर इशारा किया है।

देश छोड़ने से पहले हिसाब-किताब दें अधिकारी

पटवारी ने अपने बयान में कहा, 'हम सुन रहे हैं कि कई सलाहकार सुरक्षित निकलने के बारे में सोच रहे हैं। हम देश के लोगों और ऐसे सलाहकारों से अपील करते हैं कि ऐसी किसी कोशिश करने से पहले अपनी संपत्ति का पूरा हिसाब-किताब पेश करें कि आपने क्या-क्या किया है। जनता के सामने अपनी परफॉर्मेंस को रखें।'
यूनुस के कई सहयोगी और अधिकारी चुनाव के बाद बांग्लादेश छोड़ने का दावा पहले किया गया था। हालांकि तैयब के मामले के बाद यूनुस के दूसरे सहयोगी और उनके अधिकारियों ने फिलहाल ढाका से निकलने का प्लान छोड़ दिया है। शांति से सत्ता ट्रांसफर देखते हुए अंतरिम सरकार के लोग फिलहाल ढाका में रहने की सोच रहे हैं।

बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार

बांग्लादेश के अंतरिम शासन के चीफ एडवाइजर के तौर पर मोहम्मद यूनुस ने अगस्त, 2024 में पद संभाला था। विरोध प्रदर्शनों के चलते शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद उनको इसके लए चुना गया था। यूनुस का कार्यकाल मंगलवार, 17 फरवरी को खत्म हो रहा है। मंगलवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चीफ तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.