Select Date:

मुरली विजय आखिर क्यों हुए बागी...? BCCI के बाद संजय मांजरेकर पर उतारा गुस्सा

Updated on 10-02-2023 07:40 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत मुकाबल खेला जा रहा है। मुकाबले का पहला दिन रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और कप्तान रोहित शर्मा के नमा रहा था। इस बीच पूर्व भारतीय ओपनर मुरली विजय ने एक ट्वीट करते हुए सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए मुंबई के कुछ पूर्व खिलाड़ियों पर गुस्सा उतारा है। उनका कहना है कि कुछ मुंबई के कुछ पूर्व खिलाड़ी साउथ के प्लेयर्स की तारीफ नहीं करते हैं।
30 जनवरी को इंटरनेशनल सहित क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कहने वाले मुरली विजय ने इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आलोचना की थी। अब उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- मुंबई के कुछ पूर्व खिलाड़ी साउथ के खिलाड़ियों की कभी तारीफ नहीं करते हैं। उन्होंने साथ ही #showsomelove #equality #fairplayforall लिखा और BCCI और संजय मांजरेकर को टैग कर दिया।
    उन्होंने ऐसा क्यों कहा यह कहना तो मुश्किल है, लेकिन एक फैने ट्वीट का रिप्लाय करते हुए एक आंकड़ा शेयर किया, जिसमें 50 को 100 में कन्वर्ट करने के मामले में मुरली विजय का प्रतिशत रोहित शर्मा से बेहतर दिया रहा है। फैन ने दावा किया कि जब यह स्टे्टस दिखाए जा रहे थे तो कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने मुरली की तारीफ नहीं की थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुरली विजय इस बात से नाराज हैं।


    इससे पहले उन्होंने कहा था कि 30 के पार होते ही खिलाड़ियों को भारत में बूढ़ा मान लिया जाता है। उन्होंने डब्ल्यूवी रमन के एक शो में कहा था- मैं लगभग बीसीसीआई (मुस्कान) के साथ काम कर चुका हूं और विदेशों में अवसरों की तलाश कर रहा हूं। मैं थोड़ा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना चाहता हूं।

    उन्होंने आगे कहा- भारत में 30 के बाद यह एक टैबू (मुस्कुराहट) है। मुझे लगता है कि लोग हमें 80 साल के बुजुर्ग के रूप में सड़क पर चलते हुए देखते हैं। मीडिया को भी इसे अलग तरीके से संबोधित करना चाहिए। मुझे लगता है कि आप अपने 30 के दशक में चरम पर हैं। अभी यहां बैठकर मुझे लगता है कि मैं जिस तरह से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी कर सकता हूं, कर सकता हूं। लेकिन दुर्भाग्य से मौके कम थे और मुझे बाहर मौके तलाशने पड़े।
    इसके बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान किया तो कप्तान रोहित शर्मा ने तो ट्वीट करके उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं, लेकिन BCCI की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया। रोचक बात यह है कि इसके बाद जोगिंदर शर्मा ने संन्यास लिया तो BCCI की ओर से ट्वीट किया गया था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
     22 July 2026
    कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
    Advt.