Select Date:

Raveena Tandon को क्यों मिला पद्म श्री? इसने किया ही क्या है? जब उठने लगे सवाल तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Updated on 08-04-2023 08:50 PM
90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन की आज भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। यही वजह है कि इस योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि, कुछ लोगों ने इस पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि आखिर रवीना ने ऐसा क्या किया है, जो उन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है! अब इस पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है और उन लोगों की बोलती बंद कर दी है।

मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने कहा, 'मैं उन्हें कोई महत्व नहीं देना चाहती, क्योंकि उनका अपना एजेंडा है। मेरे काम पर उन लोगों के कॉमेंट्स का कोई असर नहीं पड़ेगा, जिनके 20 फॉलोअर्स हैं और जिन्होंने मेरे काम को नहीं देखा है। ट्रोल्स को सिर्फ ग्लैमर दिखता है, वे हमारी कड़ी मेहनत को नहीं देख पाते। वे नहीं देख पाते हैं कि हम कितने घंटे काम करते हैं। हम जानते हैं कि आज सोशल मीडिया पर कितनी कठिन चीजें हैं, लेकिन दूसरों ने इसे सुंदर भी बनाया है (विशेज भेजकर)।

'हमेशा झकझोर देने वाली फिल्में ही करनी चाही है'

एक्ट्रेस ने आगे ये भी कहा, 'मैंने उन मुद्दों पर फिल्में करने की कोशिश की, जिन्हें मैं मजबूती से महसूस करती थी। निर्भया मामले ने मुझे इतना झकझोर दिया था कि मैं मातृ (2017) करना चाहती थी। चाहे वो 'दमन', 'जागो' या 'मातृ' हो, इन फिल्मों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और महिला सशक्तिकरण के बारे में बात की गई थी। मुझे कमर्शियल सिनेमा पसंद है, लेकिन मैं ऐसे प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान देती हूं, जो समाज में बदलाव लाएं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.