वर्ल्ड कप को बीच में छोड़कर शाकिब अल हसन क्यों लौटे गए थे घर, क्या बांग्लादेश टीम में सब ठीक है?
Updated on
28-10-2023 02:55 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम का सफर अब तक इतना यादगार नहीं रहा है। बांग्लादेश ने अब तक इस वर्ल्ड कप में कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से वह सिर्फ 1 जीतने में सफल हो पाए हैं। ऐसे में बांग्लादेश 2 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है। वहीं इन सब के बीच बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन वापिस अपने घर लौट गए थे। ऐसा क्या हुआ था कि शाकिब को वापसी घर जाना पड़ा था। आखिर टीम में सब ठीक तो है? आइये आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
वर्ल्ड कप के बीच वापसी बांग्लादेश क्यों लौटे शाकिब?
बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन बीते बुधवीर को घर अपने बचपन के मेंटोर नजमुल अबीदीन से मिलने गए थे। इसकी पीछे की बड़ी वजह रही थी। उन्हें वर्ल्ड कप के दौरान अपनी बल्लेबाजी में खासा परेशानी हो रही थी। वह इसी सिलसिले में बस बांग्लादेश गए थे। वह अपनी बैटिंग में सुधार करने गए थे।
शाकिब को ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में बल्लेबाजी भी करते हुए देखा गया था। हालांकि काफी लोगों को शाकिब का ऐसा जाना समझ नहीं आ रहा था। लेकिन बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि टीम को उनके जाने से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शाकिब टीम मैनेजमेंट और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बताकर ही वापस घर लौटे थे। हालांकि अब शाकिब वापसी भारत आ गए हैं और कोलकाता में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं।
शाकिब ने बांग्लादेश के लिए अब तक 66 टेस्ट, 244 वनडे और 117 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 4454, वनडे में 7440 और टी20 में 793 रन हैं। इसके अलावा बात करें उनकी गेंदबाजी की तो, उन्होंने टेस्ट में 233 विकेट, वनडे में 314 विकेट और टी20 में 140 विकेट लिए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…