सिद्धार्थ-कियारा ने क्यों लिखा 'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है'? हनीमून पर यहां जाएंगे 'माही और रांझा'
Updated on
08-02-2023 06:53 PM
बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने सात जन्मों के लिए एक-दूसरे को अपना हमसफर चुन लिया है। इन्होंने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने सोशल मीडिया पर पहली झलक शेयर की और कैप्शन में लिखा - 'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है...'। इनकी प्यारी और खूबसूरत फोटोज पर फैंस मर मिटे, लेकिन लोगों का ध्यान कैप्शन पर भी गया कि इन्होंने ये क्यों लिखा? तो आपको बता दें कि इसका कनेक्शन 'शेरशाह' मूवी से है। वही फिल्म, जहां दोनों की रियल लाइफ लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी।
कियारा और सिद्धार्थ का वेडिंग पोस्ट
सबके पहले आपको दिखाते हैं Kiara Advani और Sidharth Malhotra का शादी वाला पोस्ट। किसी में दोनों मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं तो किसी में कियारा को अपनी दुल्हनिया बनाने के बाद सिड उन्हें Kiss करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने कैप्शन में लिखा- अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। आगे की जर्नी लिए आपका प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं।'
कैप्शन का 'शेरशाह' से कनेक्शन
अब आपको बताते हैं कि सिड और कियारा के वेडिंग पोस्ट के कैप्शन का 'शेरशाह' मूवी से क्या कनेक्शन है! दरअसल, इस फिल्म में सिड से कियारा एक डायलॉग बोलती हैं, 'अब तेरी परमानेंट बुकिंग हो गई। अब तू तो गया।' दरअसल, इस सीन में सिद्धार्थ और कियारा के रिश्ते की शुरुआत होती है। ठीक इसी तरह रियल लाइफ में भी इनके रिश्ते की नई शुरुआत हुई है। ये फिल्म इसलिए भी दोनों की जिंदगी में बहुत मायने रखती है, क्योंकि साल 2021 में इसी फिल्म के सेट पर इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे थे और अब दोनों ने अपनी मोहब्बत को शादी की मंजिल तक पहुंचा दिया है।
शादी के बाद क्या-क्या हैं प्लान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद 8 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर से सीधे दिल्ली रवाना होंगे। कियारा अपनी ससुराल जाएंगी और 9 फरवरी को वहां पर रिसेप्शन पार्टी होगी। इसके बाद वे मुंबई जाएंगे और 12 फरवरी को वहां पर बॉलीवुड सेलेब्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे।
हनीमून के लिए जाएंगे रोम!
ये भी बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा हनीमून के लिए रोम जा सकते हैं, क्योंकि ये दोनों का फेवरेट डेस्टिनेशन है। इस लोकेशन को कियारा ने अपने कलीरे के डिजाइन में भी शामिल किया है।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…