Select Date:

खड़गे की ताजपेशी पर ऐसा क्यों बोलीं सोनिया गांधी

Updated on 26-10-2022 05:44 PM

कांग्रेस में आज से एक बड़े बदलाव की औपचारिक शुरुआत हो गई है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अध्यक्ष का पद संभाल लिया। इस मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद थे। इसके अलावा पार्टी के अन्य तमाम सीनियर नेता भी मौजूद थे। मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष पद पर बिठाने के बाद सोनिया गांधी ने राहत महसूस करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि मैं बहुत राहत महसूस कर रही हैं। यह बड़ी बात है कि एक कमजोर परिवार से आने वाले नेता को पार्टी के लोगों ने चुना है। वह अपनी मेहनत और लगन से यहां तक पहुंचे हैं। हमें यकीन है कि उनकी लीडरशिप में कांग्रेस मजबूत होगी।


सोनिया गांधी ने मैंने अभी कहा कि राहत महसूस कर रही हूं। मैं इस बात को स्पष्ट करना चाहती हूं कि आपने इतने सालों से मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, उसका अहसास मुझे जीवन की आखिरी सांस तक रहेगा। लेकिन यह सम्मान एक बड़ी जिम्मेदारी भी थी। मुझसे अपनी क्षमता और योग्यता के मुताबिक जो बन पड़ा है, वह किया है। करीब 22 सालों तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने कहा कि आज हमारी पार्टी के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि देश के सामने लोकतांत्रिक मूल्यों का जो संकट खड़ा हुआ है, उसका मुकाबला हम कैसे करें। 


कांग्रेस की नेता ने कहा कि आपने जिस तरह लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में नया नेता चुना है, उसी तरह आप पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता आपस में मिल-जुलकर ऐसी शक्ति बनेंगे, जो हमारे महान देश के सामने उपस्थित समस्याओं का सामना कर सकें। कांग्रेस के सामने पहले भी बड़े-बड़े संकट आए हैं, लेकिन पार्टी ने कभी हार नहीं मानी। हमें आगे भी पूरे संकल्प और मजबूती के साथ आगे बढ़ना है और सफल होना है। अंत में मैं यह कहूंगी कि सबको लगातार सहयोग के लिए एक बार फिर से धन्यवाद देती हूं। मैं इस मौके पर मधुसूदन मिस्त्री को भी धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए निष्पक्ष चुनाव कराया है। अध्यक्ष पद पर खड़गे जी का सम्मान करते हुए अपनी बात समाप्त करती हूं।


खड़गे को याद आया 1998, सोनिया गांधी की जमकर तारीफ

वहीं अध्यक्ष चुने गए मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे आज 10 जनवरी, 1998 का दिन याद आ रहा है, जब सोनिया गांधी ने कर्नाटक में राजनीति की दीक्षा लेने की बात कही थी। तब से आज तक वह त्याग की मूर्ति बनकर काम करती रही हैं। खड़गे ने कहा कि आज की राजनीति में झूठ का बोलबाला है और सत्ता के लिए ही काम किया जाता है। लेकिन सोनिया गांधी ने कभी भी सिर्फ सत्ता पाने के लिए सियासत नहीं की। इस दौरान भावुक नजर आए खड़गे ने कहा कि आप लोगों ने एक मजदूर के बेटे को कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर चुना है, जो अहम बात है। मुझे गर्व है कि बाबू जगजीवन राम, जवाहर लाल नेहरू और गांधी जैसे बड़े नेताओं की पार्टी के नेतृत्व का मौका मिला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
Advt.