बेयरस्टो के आउट होते ही क्यों बौखला गए स्टोक्स? सिर्फ 21 गेंद में पूरा कर लिया शतक!
Updated on
03-07-2023 07:46 PM
लंदन: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली। इस हार के साथ ही वह सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा था लेकिन अंत में किस्मत ने ऑस्ट्रेलिया का साथ दिया। चौथी पारी में इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी लेकिन कप्तान बेन स्टोक्स ने अकेले मोर्चा संभाल लिया था। इस दौरान उन्हें बेन डकेट का भी अच्छा साथ मिला लेकिन उनके आउट होते ही मामला बिगड़ गया।
मुकाबले में बेन स्टोक्स ने 155 रन बनाए। शुरुआत में स्टोक्स सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए टीम को धीरे-धीरे जीत की तरफ बढ़ा रहे थे लेकिन जैसे ही जॉनी बेयरस्टो विवादपूर्ण तरीके से रनआउट हुए उसके बाद तो मानों स्टोक्स बौखला गए। बेयरस्टो के आउट होने के बाद स्टोक्स ने सिर्फ 21 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया।
बेयरस्टो जब रन आउट हुए थे तो स्टोक्स 126 गेंद में 62 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को बैजबॉल का शो दिखाया। उन्होंने अलगी 21 में अपना शतक पूरा कर लिया, जिसमें उन्होंने 5 चौके और लगातार तीन छक्के भी लगाए।
शतक पूरा करने के बाद स्टोक्स नहीं रुके। उनका साथ रहे स्टुअर्ट ब्रॉड ने सिर्फ एक छोर को संभालने का काम किया। इस दौरान स्टोक्स ने लगातार तेजी से रन बनाते रहे। एक समय ऐसा लगा कि वह अकेले इंग्लैंड को जिता देंगे लेकिन 155 रन के स्कोर पर वह जोश हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट हो गए।
स्टोक्स के आउट होते ही इंग्लैंड भी उम्मीदें भी खत्म हो गई। उनके आउट होने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज स्कोरबोर्ड में सिर्फ 26 रन ही जोड़ सके। इस तरह मेजबान इंग्लैंड की पारी 327 रनों पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच को अपने नाम कर लिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…