Select Date:

टेस्ट के स्टार पंत वनडे-T20 में फ्लॉप क्यों...:सवाल पर बोले सबा करीम- वे अभी वाइट बॉल क्रिकेट में मैच्योर नहीं

Updated on 26-12-2022 06:34 PM

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फिर एक बार खुद को साबित करने वाले ऋषभ पंत छोटे फॉर्मेट में फेल क्यों हो जाते हैं? क्रिकेटिंग फैंस के इस सवाल को भास्कर ने जब क्रिकेट एक्सपर्ट्स से पूछा तो उनका कहना था, 'पंत वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलने के लिए मानसिक रूप से रेडी नहीं हैं। उन्हें छोटे फॉर्मेट के गेम को समझने के लिए अभी और काम करने की जरूरत है।'

ऋषभ पंत के टेस्ट और लिमिटेड ओवर्स के फॉर्म पर एक्स्पर्ट्स ने क्या कहा, इस पर आगे इस खबर में बात करेंगे। सबसे पहले जानते हैं कि टेस्ट में उन्हें पिछले कुछ सालों में भारत का टॉप बैटर क्यों माना जाने लगा है।

बांग्लादेश में 49.33 के औसत से रन बनाए
बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को खत्म हुई 2 टेस्ट की सीरीज में पंत ने 3 पारियां खेलीं। इनमें उन्होंने 49.33 की औसत से 148 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइट रेट 91.35 का रहा। पहले मैच में उन्होंने 45 बॉल पर 46 रन बनाए। फिर दूसरे मैच की पहली पारी में अहम मौके पर 104 बॉल पर 93 रन की पारी खेलकर टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला।

भारत में 8 ही टेस्ट खेले अभी तक
33 मैचों के टेस्ट करियर में पंत ने 43.67 के औसत से 2271 रन बनाए हैं। इनमें उनके बैट से 5 शतक और 11 फिफ्टी आईं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 73.63 का रहा। 33 में से 25 टेस्ट पंत ने विदेश में खेले। वहीं, 8 ही टेस्ट उन्होंने घर में खेले। घर में खेले टेस्ट में उन्होंने 6 फिफ्टी और एक शतक लगाया।

2022 के टेस्ट में 61.81 का औसत
इस साल ऋषभ पंत ने भारत के लिए 7 टेस्ट खेले। 2 अपने घर और 5 विदेश में। इस दौरान उन्होंने 61.81 की औसत से 680 रन बनाए। इनमें 2 शतक और 4 फिफ्टी आईं। उनके दोनों ही शतक इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसे देशों में आए। जहां दुनियाभर के बल्लेबाजों से रन नहीं निकलते। वो पिछले 2 साल से टेस्ट के पीक फॉर्म में हैं। वह इस दौरान क्रिकेट के सबसे चैलेंजिंग फॉर्मेट में टीम इंडिया के बेस्ट बैटर भी साबित हुए हैं।

भारत के बाहर जमाए हैं 4 शतक
विदेश में खेले 25 टेस्ट में पंत का फॉर्म शानदार रहा। उन्होंने 38.85 के औसत से 1632 रन बनाए। इस दौरान उनके बैट से 4 शतक और 5 फिफ्टी आईं। उनका स्ट्राइक रेट भी इस दौरान 68.25 का रहा। उनके चार में से 2 शतक इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में आए। वहीं, 2 शतक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसे देशों में मुश्किल परिस्थितियों में लगाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.