Select Date:

द ओवल में टीम इंडिया से क्यों मिले भारतीय हाई कमिश्नर? वीडियो में देखें खास मोमेंट

Updated on 06-06-2023 09:26 PM
लंदन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर अभ्यास कर रही हैं। जहां रोहित सेना न्यूजीलैंड से पिछली बार मिली हार को भुलाकर इस बार फाइनल में जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं पहली बार डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेल रही ऑस्ट्रेलिया किसी भी कीमत पर यह मैच अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि डब्ल्यूटीसी के फाइनल से पहले टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के हाई कमिश्नर से खास मुलाकात की।

भारत के हाई कमिश्नर से मिले द्रविड़ और रोहित
भारत के हाई कमिश्नर विक्रम दोरईस्वामी ने लंदन के ओवल मैदान में जाकर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा से खास मुलाकात की। बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस मुलाकात की वीडियो भी सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा की है। उसकी केप्शन में बीसीसीआई ने लिखा, 'लंदन में भारत के हाई कमिश्नर श्री विक्रम दोरईस्वामी ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ से द ओवल में मुलाकात की।'

ओवल में टीम इंडिया से क्यों मिलने पहुंचे हाई कमिश्नर?
दरअसल, जब भी भारतीय टीम किसी देश में क्रिकेट खेलने जाती है या दौरा करती है तो वह उस देश में भारत के हाई कमिश्नर के घर पर इन्वाइटेड होते हैं। गौरतलब है कि इस बार भारतीय टीम हाई कमिश्नर के घर नहीं गई बल्कि खुद हाई कमिश्नर टीम से मिलने स्टेडियम आ गए।

टीम इंडिया ओवल में जमकर कर रही अभ्यास
रोहित सेना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए जमकर तैयारी कर रही है। टीम पिछले दो दिन से ओवल में कड़ा अभ्यास कर रही है और जमकर पसीना बहा रही है। भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

पिछले एक दशक में नहीं जीती एक भी आईसीसी ट्रॉफी
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी एमएस धोनी की कप्तानी में साल 2013 में जीती। टीम इंडिया ने 2013 में इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान इंग्लैंड को फाइनल में हराकर यह टूर्नामेंट अपने नाम किया था। गौरतलब है कि भारत उसके बाद एक भी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को जीतने के लिए अपनी पूरी जान झोंक देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.