Select Date:

चीन की घटती आबादी से क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता?

Updated on 20-04-2023 07:24 PM
नई दिल्ली : चीन की घटती आबादी दुनिया के लिए एक नए खतरे का इशारा कर रही है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर किसी देश की आबादी का घटना या फिर बढ़ना दुनिया के लिए परेशानी का सबब कैसे हो सकता है? लेकिन ये सच है और आने वाले वक्त में चीन की घटी आबादी का असर दुनियाभर में दिखेगा। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपे एक आर्टिकल में इस खतरे की बात कही गई है। अब भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है। चीन में लगातार सिकुड़ रही आबादी का असर न सिर्फ उसकी घरेलू अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा बल्कि पूरी दुनिया पर दिखेगा। दुनियाभर के अर्थशास्त्री और विशेषज्ञ क्यों इससे चिंतित हैं, आइए समझते हैं।

सिकुड़ता वर्कफोर्स वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए ब्रेक का काम कर सकता है। वर्षों से चीन की विशाल वर्किंग-एज आबादी ग्लोबल इकॉनमी का इंजन रही है। वहां के फैक्ट्री वर्कर मामूली मजदूरी में सामानों का उत्पादन करते रहे हैं जिनका दुनियाभर में निर्यात होता है। आने वाले वक्त में चीन में फैक्ट्री वर्करों की कमी होगी जिसकी वजह है उच्च-शिक्षित वर्कफोर्स का बढ़ना और युवाओं की घटती आबादी। इससे चीन के बाहर सामानों की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। अमेरिका जैसे उन देशों में बेतहाशा महंगाई बढ़ सकती हैं जो मुख्य तौर पर चीन से सामानों के आयात पर निर्भर हैं। चीन में बढ़ते लेबर कॉस्ट की वजह से कई कंपनियां पहले ही वहां से अपनी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स को हटाना शुरू कर चुकी हैं। कंपनियां वियतनाम और मेक्सिको जैसे सस्ते श्रम वाले देशों में अपने मैन्यूफैक्चरिंग ऑपरेशन को शिफ्ट कर रही हैं।

घटती आबादी से चीनी उपभोक्ताओं का व्यय यानी खर्च भी घटेगा। इससे ऐपल स्मार्टफोन से लेकर Nike स्निकर्स जैसे वे बड़े ग्लोबल ब्रैंड जो चीन में अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री पर निर्भर हैं, वो बुरी तरह प्रभावित होंगे। चीन के अहम हाउसिंग मार्केट के डेटा भी अच्छे नहीं हैं। चीन भी इमिग्रेशन नियमों में कोई ढील देने की इच्छा नहीं दिखा रहा जिससे वर्क फोर्स बढ़ता। लेबर शॉर्टेज की भरपाई के लिए चीन लो-स्किल्ड प्रोडक्शन को एशिया के दूसरे देशों से आउटसोर्स कर रहा है। इसके अलावा वह फैक्ट्रियों में और ज्यादा ऑटोमेशन पर जोर दे रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.