विराट कोहली ने 'सुपर मैनेजर' बंटी सजदेह से क्यों तोड़ा 10 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है IPR विवाद
Updated on
22-11-2023 02:17 PM
नई दिल्ली: इधर विश्व कप 2023 खत्म हुआ उधर खबर आई कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने मैनेजर बंटी सजदेह से रिश्ता तोड़ लिया है। 10 वर्ष पुराना रिश्ता क्यों टूटा... इसके पीछे क्या वजह थी हर कोई जानने को बेकरार है। बंटी भारतीय क्रिकेट के बीच बड़े नाम हैं। उनकी कंपनी न केवल विराट कोहली, बल्कि रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, शुभमन गिल... फेहरिस्त लंबी है, तमाम क्रिकेटरों का मैनेजमेंट देखती रही है।
सोहेल खान के पूर्व साले सजदेह का नाम लंबे समय से क्रिकेटर विराट कोहली के साथ जुड़ा हुआ है। बंटी सजदेह वर्षों तक क्रिकेटर के सुपर मैनेजर रहे। इस दौरान विराट कोहली मार्केट किंग बने। इसमें कोई शक नहीं कि मैदान पर सुपरहिट शो से कोहली बड़े ब्रांड बने, लेकिन उन्हें मार्केट में टॉप पर पहुंचाने में बंटी की भी अहम भूमिका रही। समय-समय पर दोनों के ब्रोमांस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। इस बीच जूम की रिपोर्ट के अनुसार, बंटी सजदेह कथित तौर पर अपने आईपी अधिकारों के लिए क्रिकेटर रविंद्र जडेजा, विराट कोहली, केएल राहुल सहित अन्य क्रिकेटरों का दुरुपयोग कर रहे हैं।
हमारी सहयोगी वेबसाइट 'टाइम्स नाउ' के अनुसार, बंटी सजदेह ने बिना बताए विराट कोहली, जडेजा, केएल राहुल और कुछ अन्य क्रिकेटरों के आईपी राइट्स (Intellectual property rights) अवैध रूप से हासिल कर लिए हैं। यह धोखाधड़ी का मामला है, जो बंटी की ओर से हुआ है। जो आईपी अधिकार दिए गए हैं, उनके द्वारा लिया गया यह कदम उन्हें उनकी अनुमति के बिना उनके व्यक्तिगत आईपी ब्रांडों पर अधिकार देता है।
यह बात मैनेजर ने विराट कोहली को बताया, जिसके कारण बंटी सजदेह और क्रिकेटर के बीच एक बड़ा विवाद हुआ। उल्लेखनीय है कि बिजनेसमैन बंटी कुछ साल पहले सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपने रिश्ते की अफवाह को लेकर खबरों में थे। फिलहाल रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह के चचेरे भाई हैं। वहीं, सलमान के भाई सोहैल खान की पूर्व पत्नी सीमा खान के भाई हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…