Select Date:

कई हिट देने के बावजूद दीप्ती नवल को क्यों नहीं मिला कई सालों तक काम? एक्ट्रेस ने बताया कड़वा सच

Updated on 20-11-2022 04:30 PM
'चश्मे बद्दूर', 'साथ साथ', 'किसी से ना कहना', 'अनकही' और न जाने कितनी कमाल की फिल्मों में नजर आ चुकीं दीप्ति नवल को कौन नहीं जानता। 70-80 के दश में तो उन्होंने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था और लाखों दिलों को भी जीता था। भोली सूरत और आंखों में चमक लिए ये एक्ट्रेस एक समय बाद बड़े पर्दे से गायब भी हो गई थीं। क्योंकि इन्हें काम मिलना ही बंद हो गया था। इनको फिल्मों में रोल्स ऑफर नहीं हो रहे थे, जिस वजह से ये डिप्रेशन का शिकार भी हो गई थीं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ था तो आइए तसल्ली से बताते हैं।

दरअसल, दीप्ति नवल (Deepti Naval) ने 1978 में आई श्याम बेनेगल की फिल्म जुनून से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर भी आईं। फिर 1985 में उन्होंने फिल्मेकर प्रकाश झा से शादी कर ली। हालांकि बाद में ये अलग हो गए। इनका तलाक हो गया। अब एक इवेंट में एक्ट्रेस ने बताया कि उनको इन्हीं सब वजहों से काम मिलना बंद हो गया था।

दीप्ति नवल को नहीं मिला सालों तक काम
वह कहती हैं, 'जब मेरी शादी हुई तो मुधे फिल्मों में रोल्स मिलने बंद हो गए। ये मेरे लिए ऐसा था मानो मेरा टैलेंट एकदम खत्म हो गया हो। जब ऐसा हुआ तो मैं उस दौर से गुजरी। कई साल ऐसे थे, जब मेरे पास कोई काम नहीं था। मुझे नहीं पता था कि ये सब क्या हो रहा था क्योंकि मैंने हमेशा खुद को एक आर्टिस्ट को तौर पर देखा है। अगर आपको काम करने या बनाने के लिए नहीं मिलता है तो आप कौन हैं? मुझे अपना रास्ता खुद तलाशना पड़ा। यही एक कारण था, जिससे मैं डिप्रेशन में चली गई।'

कास्टिंग काउच पर बोलीं दीप्ति नवल
दीप्ती नवल ने इंडस्ट्री में आ रहे बदलावों के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड रीइनवेंट हो रहा है और कास्टिंग डायरेक्टर्स की भागीदारी ने फिल्ममेकर्स की पहुंच को कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमेशा से कास्टिंग काउच था। इसीलिए 'आउटसाइडर्स' और 'इनसाइडर्स' वाला कॉन्सेप्ट लोगों के मन में बना रहा। उन्होंने कहा कि आपको इन मुद्दों से बचकर इंडस्ट्री में अपना रास्ता खोजना होता था। क्योंकि आप जानते थे कि इन सबका अस्तित्व अभी भी मौजूद है।

दीप्ति नवल की आने वाली फिल्म
बता दें कि दीप्ति अब कल्कि कोचलिन के साथ अपनी अगली फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। 'गोल्डफिश' नाम की इस फिल्म का पिछले महीने 27वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर भी हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.