'इन्हें शादियों में जाकर डांस करने की क्या जरूरत?', दिल्ली में शादी में परफॉर्म करते शाहरुख-सलमान को देख उठे सवाल
Updated on
19-11-2025 01:49 PM
सलमान खान और शाहरुख खान अपनी फिल्मों की शूटिंग और व्यस्तता से वक्त निकाल कर दिल्ली में एक शादी में परफॉर्म करने पहुंचे। दोनों इस शादी में स्टेज पर अपने ही हिट गानें पर डांस करते हुए तहलका मचाते दिखे हैं। एक वीडियो में शाहरुख और सलमान 'ओ ओह जाने जाना' पर साथ डांस परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इसमें से एक वीडियो में दोनों सुपरस्टार फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' (1998) के मशहूर गाने 'ओ ओह जाने जाना' पर मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं।
जहां इन वीडियोज़ पर लोगों ने दोनों सितारों के लिए खूब तारीफें की हैं, वहीं कुछ लोगों के सवाल ये भी हैं- आखिर इन्हें शादी में जाकर डांस करने की जरूरत ही क्या है? कुछ लोगों ने दोनों की साथ में फिल्म की भी डिमांड कर डाली है।
शाहरुख बोले थे- सलमान और आमिर के साथ काम करना सपना
बता दें कि इससे पहले दोनों एक महीने पहले सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम में साथ दिखे थे। उनके साथ आमिर खान भी नजर आए थे और तीनों सितारे 'ईस्ट टू वेस्ट: द ग्लोबल राइज ऑफ बॉलीवुड' नामक एक पैनल में शामिल हुए थे। वहीं तीनों ने एक साथ एक फिल्म करने को लेकर भी इशारे किए थे। शाहरुख ने यहां तक कहा कि सलमान और आमिर के साथ काम करना उनके लिए एक सपना होगा।
' यह अपने आप में एक सपना होगा'
उन्होंने कहा था, 'अगर हम तीनों एक साथ किसी प्रोजेक्ट में हैं तो यह अपने आप में एक सपना होगा। उम्मीद है कि बुरा सपना नहीं। इंशाल्लाह, जब भी हमें कोई मौका और कहानी मिलती है, हम हमेशा बैठकर इसके बारे में बात करते हैं।'
सलमान खान और शाहरुख की फिल्में
वर्कफ़्रंट की बात करें तो सलमान अपनी अगली फिल्म अपूर्व लाखिया की 'बैटल ऑफ गैलवान' में व्यस्त चल रहे हैं। ये फिल्म 2020 में भारत-चीन के बीच हुई झड़प की कहानी है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार चित्रांगदा सिंह भी होंगी। वहीं शाहरुख की बात करें तो वो अपनी अगली फिल्म 'किंग' में बेटी सुहाना खान और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म में अभय वर्मा, अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…