Select Date:

तुम्हें क्यों लगता है कि हर कोई तुम्हें मारना चाहता है, ऐसा क्या है तुम्हारे अंदर?... मरियम ने इमरान पर बरसाए तंज

Updated on 10-02-2023 07:15 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने गुरुवार को मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पीटीआई सरकार के कार्यकाल के दौरान 'कुछ न करने' के लिए इमरान खान पर हमला बोला। मरियम ने सवाल पूछा कि इमरान को क्यों लगता है कि वह इतने 'महत्वपूर्ण' हैं कि बाकी सब उन्हें मारना चाहते हैं। खबरों की मानें तो इमरान खान को डर सता रहा था कि टीटीपी उनकी हत्या करना चाहता है। हालांकि आतंकवादी संगठन ने इस दावे का खंडन किया है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, एबटाबाद में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मरियम नवाज ने पीटीआई के मुखिया पर कई कटाक्ष किए। उन्होंने कहा, 'आपको क्यों लगता है कि आप इतने महत्वपूर्ण हैं कि हर कोई आपको मारने की साजिश रच रहा है?' मरियम ने कहा, 'पहले, उन्होंने कहा कि एक अमेरिकी साजिश के तहत उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया गया लेकिन फिर उन्होंने माफी मांग ली। फिर उन्होंने आसिफ अली जरदारी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया और कल उन्होंने एजेंसियों को दोषी ठहराया।'

सेना से लेकर जरदारी तक इमरान के आरोप

मरियम की टिप्पणी सोशल मीडिया पर एक वीडियो के सामने आने के एक दिन बाद आई है। वीडियो में पीटीआई चीफ ने कथित तौर पर दावा किया था कि सैन्य नेतृत्व एक 'लोकप्रिय राजनेता' को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले उन्होंने जरदारी पर उन्हें 'रास्ते से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था'। एबटाबाद में भाषण देते हुए मरियम ने कहा कि उनके पिता पीएमएल-एन के मुखिया नवाज शरीफ सुनवाई के दौरान व्हील चेयर पर बैठक कोर्ट में हाजिर होते थे, उन्होंने 'कोई अपराध नहीं किए थे'।

टीटीपी ने कहा- लड़ाई इमरान से नहीं, सेना से

मरियम ने कहा कि मेरी कामना है इमरान खान जल्द ठीक हो जाएं। लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि वह अपने अपराधों की वजह से कोर्ट का सामने नहीं आ रहे हैं, ना कि अपने प्लास्टर की वजह से। गुरुवार को टीटीपी ने इमरान खान के उस दावे का खंडन किया कि दक्षिण वजीरिस्तान के लोगों को उन्हें मारने का काम सौंपा गया है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, टीटीपी ने कहा कि उसकी लड़ाई सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के खिलाफ है, न कि किसी राजनीतिक शख्सियत के खिलाफ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
Advt.