कांग्रेस क्यों करती है पुराने बयानों से स्मृति ईरानी पर हमला, केंद्रीय मंत्री ने बताई वजह
Updated on
07-02-2023 05:46 PM
नई दिल्ली: बजट 2023 पेश होने के बाद से ही बजट पर कम और अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की अधिक चर्चा हो रही है। विपक्षी दल खासकर कांग्रेस की ओर से सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार कहा कि पीएम मोदी संसद में चर्चा नहीं होने देना चाहते। वहीं इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जवाब तो कांग्रेस को ही देना है। अशोक गहलोत पर कार्रवाई क्यों नहीं करते। यूपीए के शासनकाल में क्यों लोन दिया गया। इसके साथ ही कांग्रेस उनको क्यों निशाना बना रही है इस सवाल का भी जवाब दिया। स्मृति ईरानी ने कहा कि इतिहास में जो कभी नहीं हुआ वह पिछले चुनाव में हुआ है तो जाहिर सी बात है ऐसा होगा ही। स्मृति ईरानी ने इस बार के बजट पर भी अपनी बात रखी।
एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से जब यह पूछा गया कि आपके पुराने बयानों को निकालकर कांग्रेस पार्टी आपके ऊपर निशाना साध रही है, ऐसा क्यों। इसके जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार सिटिंग कांग्रेस अध्यक्ष अपने गढ़ में हारा। वह भी किसी राजनेता की औलाद से नहीं बल्कि एक सामान्य परिवार से आने वाली लड़की से। जाहिर सी बात है चोट तो लगेगी।
अडानी मामले में विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा है और कहा जा रहा है कि तमाम एजेंसियां बचाने में जुट गई हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि दम है तो गहलोत साहब पर कांग्रेस कार्रवाई करे। 60 हजार करोड़ का समझौता राजस्थान सरकार ने किया है। यूपीए के शासन में 72 हजार करोड़ का लोन दिया गया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर एलआईसी ,एसबीआई,आरबीआई, फिच, मूडीज ने बोला है लेकिन वो खानदान चाहता है कि हिंदुस्तान की आवाम हमेशा भयभीत रहे।
वो तपस्या कर रहे हैं, टीशर्ट पहनें वो विषय नहीं है। विश्व की दूसरी एजेंसियों के सामने ये कह रहे हैं कि इनको आरबीआई , एलआईसी, एसबीआई पर भरोसा नहीं है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया तब तक कुछ हुआ था क्या। इससे पहले हुआ था यह अटैक। वहीं जब उनसे पूछा गया कि पी चिदंबरम ने कहा है कि ओल्ड टैक्स की बजाय सरकार न्यू इनकम टैक्स स्लैब को बढ़ावा दे रही है। सरकार बचत को बढ़ावा नहीं देना चाहती है। स्मृति ईरानी ने कहा कि वो तो विशेषज्ञ हैं। जब उनके हाथ में चीजें थीं तब तेल और साबुन पर 27 प्रतिशत टैक्स था अब 18 प्रतिशत। हाउस लोन पहले क्या था अब क्या है। वो भी तब जब ग्लोबल इकोनॉमी का कोरोना रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद क्या हाल है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…