पूर्णिया-किशनगंज के रास्ते बिहार में क्यों एंट्री लेता है मॉनसून? इसकी वजह जान लीजिए
Updated on
12-06-2023 07:10 PM
पूर्णिया: बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है, सभी को मॉनसून (Bihar Monsoon) के आने का इंतजार है। बिहार में मॉनसून की एंट्री (Monsoon Entry In Bihar) 13 जून यानी मंगलवार को हो जाएगी। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। मॉनसून का असर राज्य के चार जिलों में दिखाई देने लगेगा। किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल में आसमान में बादल छाए हुए हैं। कभी-कभी ठंडी हवाएं भी चल रही है।
बिहार में आनेवाला है मॉनसून
पिछले साल की तरह इस साल भी मॉनसून के अपने तय समय यानी 13 जून को दस्तक देने का अनुमान है। रविवार को राज्य के कुछ जिलों में बारिश भी हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून को बिहार के सीमांचल समेत कुछ और हिस्सों में मॉनसून पहुंच जाएगा।
राज्य में 15 से 17 जून के दौरान गरज, बिजली और आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक जून 2023 के दौरान तलहटी वाले जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
पटना वालों को करना होगा इंतजार
ऐसा पूर्वानुमान है कि पूर्णिया, अररिया के अलावा पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, किशनगंज, कटिहार, सीतामढ़ी, मधेपुरा, सुपौल और जिले में बिजली की चमक के साथ बारिश होगी। इसके बाद अगले दो-तीन दिनों तक इन जिलों में बरसात का माहौल बना रहेगा।
दूसरी तरफ दक्षिण और दक्षिण पश्चिम बिहार में तीन-चार दिन बाद मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है। कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद और नवादा जिले में कुछ दिन बाद असर दिखेगा। पटना तक इस बारिश का इम्पैक्ट तो दिखेगा मगर मॉनसून का मजा कुछ दिन बाद ले पाएंगे।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…