ये दुख खत्म काहे नहीं होता बे... बाबर आजम के आउट होने पर वसीम अकरम का रिएक्शन देखकर दया आ जाएगी
Updated on
18-12-2023 02:23 PM
पर्थ: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा था। इस पूरे मुकाबले में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा। यह टेस्ट मैच पूरे 5 दिन भी नहीं चल पाया। चौथे ही दिन ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 360 रन के बड़े मार्जिन से धूल चटा दी। वहीं पाकिस्तान का बल्लेबाजी प्रदर्शन दूसरी इनिंग में काफी निराशाजनक रहा। वह सिर्फ 89 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गए।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 487 रन बनाए थे। उसके जवाब में पाकिस्तान पहली पारी में 271 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 233 रन बनाकर अपनी इनिंग को घोषित कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान दूसरी पारी में 450 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 89 रन पर ऑल आउट हो गई और 360 रन से मैच हार गई। वहीं पहली पारी में सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और अब्दुल्ला शफीक ने उन्हें अच्छी शुरुआत दी, जिसके बाद पाकिस्तान ने दूसरे दिन स्टंप से पहले दो तेज विकेट गंवा दिए। जबकि नाइटवाचमैन खुर्रम शहजाद स्टंप से पहले कुछ ओवर देखने में कामयाब रहे।
हालांकि, पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी निराशा पूर्व कप्तान बाबर आजम का विकेट था। अपना 50वां टेस्ट खेलते हुए, बाबर ने पहला रन बनाने से पहले 13 गेंदें खेलीं। हालांकि, बाबर आजम ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। उन्हें मिचेल मार्श ने 21 रन पर आउट कर दिया। बाबर आजम के आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमेंट्री करते हुए काफी निराश नजर आ रहे थे।
बाबर आजम की विकेट पर वसीम अकरम का रिएक्शन
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम, जो कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं, बाबर के आउट होने से निराश थे। उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। जब अन्य कमेंटेटर्स बाबर आजम की विकेट पर खुशी-खुशी कमेंट्री कर रहे थे। वहां वसीम अकरम थोड़ा मायूस हो गए थे। उनके चेहरे पर उनके इमोशंस साफ दिख रहे थे। हालांकि उसके बाद वह झूठी हंसी हस्ते हुए दिखाई दिए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…