मुंबई इंडियंस और आरसीबी की आईपीएल में हार से क्यों फैंस को खुश होना चाहिए
Updated on
01-05-2024 02:17 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2024 से दो टीमों को सफर खत्म हो गया है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई है। 10 मैचों के बाद दोनों ही टीमों के 6-6 पॉइंट ही हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए घोषित हुई भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों में से 6 इन्हीं दोनों टीमों के हैं। अगर कोई भारतीय क्रिकेट टीम का फैन होगा तो आरसीबी और मुंबई के बाहर होने से खुश होना चाहिए।
पहले ही टी20 वर्ल्ड कप पहुंच जाएंगे
आईपीएल के ग्रुप राउंड के मुकाबले 19 मई को खत्म हो जाएंगे। ऐसे में प्लेऑफ में जगह नहीं बनाने वाली टीम के खिलाड़ी पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम का पहला दल 21 मई को अमेरिका के लिए रवाना होगी। इस दल में कप्तान रोहित शर्मा के साथ उपकप्तान हार्दिक पंड्या, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल रहेगा।
परिस्थिति में ढलने का मिलेगा मौका
अमेरिका में भारत ने गिने चुने मैच ही खेले हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 5 जून को है। अगर खिलाड़ी 21 मई को वहां पहुंच जाते हैं तो उनके पास परिस्थिति में ढलने के लिए करीब 15 दिन होंगे। भारत की परिस्थिति से अमेरिका और वेस्टइंडीज की परिस्थिति काफी अलग होगी। यहां से वहां के टाइम जोन में भी काफी अंतर है। ऐसे में खिलाड़ी वहां पहले जाएंगे तो यह भारतीय टीम के लिए काफी अच्छा रहेगा।
3 खिलाड़ी का देरी से आना तय
15 खिलाड़ियों में 3 ऐसे नाम हैं जो फाइनल के बाद ही शायद भारतीय टीम से जुड़े। इसमें संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल और यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल है। राजस्थान रॉयल्स टेबल में टॉप पर है और विजेता की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। दिल्ली के भी तीन खिलाड़ी ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव है। टीम प्लेऑफ की रेस में है लेकिन अगर बाहर हो जाती है तो ये तीन भी रोहित शर्मा के साथ ही अमेरिका पहुंच जाएंगे। पंजाब किंग्स का भी अंतिम चार में जाना मुश्किल है ऐसे में अर्शदीप भी 21 मई को जा सकते हैं। इसके अलावा सीएसके के जडेजा और दुबे भी टीम का हिस्सा हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…