Select Date:

गोल्ड लोन में रिकॉर्ड उछाल ने क्यों बढ़ाई आरबीआई की चिंता?

Updated on 03-10-2024 02:35 PM
नई दिल्ली: बैंकों और नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के गोल्ड लोन में रिकॉर्ड ग्रोथ देखने को मिली है। लेकिन इसने आरबीआई की चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय बैंक ने बैंकों से कहा है कि वे लोन की अकाउंटिंग से जुड़ी खामियों को दूर करें ताकि बैड लोन की समस्या से बचा जा सके। फाइनेंस इंडस्ट्री डेवलपमेंट काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में गोल्ड लोन में पिछले साल के मुकाबले 26% और मार्च तिमाही की तुलना में 32% की वृद्धि हुई है। इस दौरान कुल स्वीकृत राशि 79,217 करोड़ रुपये के बराबर है। यह ग्रोथ केवल इस बार ही नहीं हुई है, बल्कि कई तिमाहियों से लगातार हो रही है।

अप्रैल-जून 2023 के दौरान यह ग्रोथ 10% थी। इस क्षेत्र में बैंकों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद यह ग्रोथ देखने को मिली है। आरबीआई के सेक्टोरल डेटा के मुताबिक अगस्त 2024 में गोल्ड लोन पिछले साल के मुकाबले लगभग 41% बढ़कर 1.4 लाख करोड़ रुपये हो गया। सोमवार को आरबीआई ने बैंकों और वित्त कंपनियों को अपनी स्वर्ण ऋण नीतियों और प्रक्रियाओं की समीक्षा करने और तीन महीने के भीतर किसी भी कमी को दूर करने का निर्देश दिया था।

सबसे ज्यादा लोन


एक रिव्यू के बाद आरबीआई ने बैंकों को यह निर्देश दिया है। इस रिव्यू में पता चला कि बैंक अपने अकाउंट्स को साफ-सुथरा रखने के लिए कई तरह की अनियमित प्रैक्टिस अपना रहे हैं। इनमें बैड लोन छिपाना और उचित मूल्यांकन के बिना टॉप-अप और रोल-ओवर के जरिए ऋणों की एवरग्रीनिंग शामिल हैं। कोलेट्ररल को देखते हुए गोल्ड लोन लेना आसान है। लेकिन अमूमन लोगों के पास जब उधार लेने के दूसरे रास्ते बंद हो जाते हैं तभी वे गोल्ड लोन का सहारा लेते हैं।

NBFC इंडस्ट्री की ग्रोथ के मुकाबले गोल्ड लोन में ग्रोथ दोगुनी से अधिक है। इंडस्ट्री को ग्रोथ में पिछले साल के मुकाबले 12% तेजी आई है। नई और पुरानी कारों के लिए लोन में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान पर्सनल लोन में भी काफी बढ़ोतरी हुई है जो NBFC ऋण का 14% है। इसके बाद होम लोन का नंबर है जो इंडस्ट्री के लोन का 10% है। प्रॉपर्टी लोन और अनसिक्योर्ड बिजनस लोन 8% से थोड़ा अधिक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.