रिवाबा के रिएक्शन से हंगामा क्यों बरपा है, क्या MS धोनी और रविंद्र जडेजा के रिश्ते में आ गई है दरार?
Updated on
23-05-2023 08:51 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में नजर आए। हालांकि वह अपने खेल से अधिक इन दिनों कप्तान महेंद्र सिंह के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि धोनी और जडेजा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उन्होंने सीजन के आखिरी लीग मैच के बाद एक ट्वीट किया जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला गया था। जडेजा के इस ट्वीट पर उनकी पत्नी रिवाबा ने भी रिएक्ट किया।
रिवाबा के ट्वीट के बाद से बहस छिड़ गई गई है कि धोनी और जडेजा के रिश्ते में दरार आ चुकी है। दरअसल जडेजा ने एक क्रिप्टिक ट्वीट करते एक कोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि, 'कर्म आपका वापस आता है। आज नहीं तो कल, लेकिन यह बात पक्की है कि वो वापस आएगा।'
जडेजा के इस ट्वीट के बाद उनकी पत्नी ने भी उनका सपोर्ट किया। जडेजा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'आप अपने रास्ते पर चलते रहिए।' हालांकि यह पूरी तरह से साफ नहीं है कि जडेजा और धोनी के आखिर क्या चल रहा है।
कैमरे में टेंस दिखे जडेजा
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान धोनी और जडेजा के बीच लंबी बातचीत देखी गई थी। हस दौरान जडेजा काफी गंभीर मुद्रा में भी दिख रहे थे। जडेजा का जिस तरह का हावभाव था उससे ऐसा लग रहा था कि किसी बात को लेकर दोनों में तनातनी चल रही है।
पिछले साल भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था जब जडेजा ने अपने सोशल मीडिया से सीएसके से जुड़ा पोस्ट हटा दिया। आईपीएल 2022 में जडेजा को सीएसके को कप्तानी दी गई थी। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम को लगातार हार मिल रही थी, जिसके कारण सीजन के बीच में ही धोनी को फिर से कप्तान बना दिया गया।
इसके बाद जडेजा ने अपने सोशल मीडिया से सीएसके से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिया, जिसके बाद यह कहा जाने लगा था कि धोनी और उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…