बैंगलोर पर क्यों भारी है हिटमैन की मुंबई? यहां देखिए हेड टु हेड रिपोर्ट
Updated on
09-05-2023 07:12 PM
मुंबई: आईपीएल 2023 का एक बड़ा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले मुंबई इंडियंस के हरफनमौला कैमरून ग्रीन ने सोमवार को टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर चल रही चिंताओं को खारिज कर दिया जो इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अब तक खेले गए 10 मैच में रोहित ने 18.39 की औसत से केवल एक अर्धशतक के साथ 184 रन बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने
कुल मैच 31
मुंबई जीती 17
बैंगलोर जीता 14
छठे नंबर पर है मुंबई मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर है और आज वानखेड़े स्टेडियम में टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी तो सभी की निगाहें रोहित पर होंगी। मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित की फॉर्म पर कोई चर्चा होने के बारे में पूछे जाने पर ग्रीन ने कहा, ‘बिल्कुल नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘रोहित एक दिग्गज हैं, विशेष रूप से मुंबई के साथ और उसने अपने करियर में जो कुछ भी किया है उसे देखते हुए, हम असल में उसका समर्थन करते हैं। वह कभी भी फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। उसने कुछ मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है, शीर्ष पर अच्छी लय दिखाई है इसलिए हम उसका पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं।'
मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग XI मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टान स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, केदार जाधव, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसारंगा, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड इम्पैक्ट प्लेयर्स: विजयकुमार वैशाख, अनुज रावत, हर्षल पटेल, अनुज रावत इम्पैक्ट प्लेयर्स से सबकुछ बदल गया है चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित की जगह लेने वाले ग्रीन ने कहा कि वह अपनी टीम के लिए किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करके खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि शुरुआती 10 मैच में हमने जो कुछ भी सीखा है, वह हमें उस (बाद के) हिस्से के लिए अच्छी स्थिति में रखेगा।’ कमेंट्री छोड़कर टीम से जुड़े आरसीबी के बल्लेबाज केदार जाधव ने कहा कि इंपैक्ट प्लेयर नियम ने कुछ चीजों को बदल दिया है।
उन्होंने कहा, ‘इंपेक्ट प्लेयर नियम ने टीमों और खिलाड़ियों को बहादुर और निडर बना दिया है। उनके पास अब एक अतिरिक्त बल्लेबाज है इसलिए जाहिर है कि वे अब अधिक स्वच्छंद होकर खेल रहे हैं और 180 के बजाय 200 से अधिक रन बन रहे हैं।’ जाधव ने कहा कि प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में शामिल ज्यादातर टीमों के लिए मुकाबले कड़े होंगे। उन्होंने कहा, ‘अगर हम एक या दो टीम को छोड़ दें तो अधिकांश टीम शीर्ष चार में पहुंचने की होड़ में हैं। अभी कई टीम के पास मौका है।’
मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नंबर्स गेम
6 पिछले मुकाबलों में पांच बार बैंगलोर ने मुंबई को हराया है
9 बार दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ी हैं जिनमें छह बार जीत मुंबई को मिली है
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…