क्यों IPL के सिक्सर किंग यशस्वी बने सुर्री बल्लेबाज? रोहित शर्मा के 'जीरो रिस्क' प्लान समझिए
Updated on
14-07-2023 02:57 PM
रोसेउ (डोमिनिका): आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने क्या खूब बैटिंग की थी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में तो उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों पर आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी ठोक दी। बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ जायसवाल ने आसानी से छक्के मारे। चाहे वो जोफ्रा आर्चर रहे हों या कोई और यशस्वी ने गेंदबाजों को नहीं गेंदों को खेला। काफी समय तक यशस्वी के पास ऑरेंज कैप भी रही। लेकिन टेस्ट डेब्यू पर यशस्वी अलग ही रूप में दिख रहे हैं।
टेस्ट में दिखा यशस्वी का दूसरा रूप
वेस्टइंडीज के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया। यह उनका पहला इंटरनेशनल मैच भी है। यशस्वी का इस मुकाबले में अलग ही रूप देखने को मिला। शुरुआत में तो वह रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। 16 गेंदों के बाद उन्होंने अपना पहला रन बनाया। इसके बाद पहले दिन के अंत में कुछ अच्छे शॉट खेले। इसमें रिवर्स स्वीप भी शामिल रहा। लेकिन दूसरे दिन यशस्वी कहीं ज्यादा धीमी बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने शतक पूरा करने में 215 गेंदों का सामना किया। अभी वह 350 गेंदों पर 143 रन बनाकर नाबाद हैं। यानी शतक बनाने के बाद भी उन्होंने तेजी से रन नहीं बनाए हैं।
क्या रोहित की वजह से धीमे हुए यशस्वी?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यशस्वी के साथ दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। रोहित खुद भी काफी धीमी बैटिंग कर रहे थे। छक्के-चौकों पर भरोसा करने वाले रोहित ने अपना शतक 220 गेंदों पर पूरा किया। यानी 50 से भी कम की स्ट्राइक रेट से। रोहित बार-बार जाकर यशस्वी से बात भी कर रहे थे। कई बार यशस्वी ने हड़बड़ाहट दिखाई तो रोहित उन्हें समझाते दिखे। भारतीय कप्तान जीरो रिस्क प्लान अपना कर चल रहे हैं। खुद भी वैसी ही बैटिंग की और यशस्वी के अलावा पूरी टीम भी कर रही है। भारतीय कप्तान का प्लान साफ है कि भले ही धीमी बल्लेबाजी करें लेकिन दोबारा बैटिंग नहीं करनी है। अगर भारत 500 रन तक पहुंच जाता है तो पारी की जीत लगभग पक्की हो जाएगी।

पिच धीमा होना भी रही वजह
डोमिनिका की पिच काफी धीमा खेल रही है। इसकी वजह से बल्लेबाजों को शॉट खेलने से वह गति नहीं मिल रही जिसकी जरूरत होती है। क्योकि विराट कोहली पर खुलकर नहीं खेल पा रहे थे। उन्हें अपनी पहली बाउंड्री के लिए 81 गेंदों का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…