विराट और रोहित पर चुप्पी क्यों साधा है BCCI, क्या टी-20 से कट गया इन दोनों का पत्ता? मिल गया सबूत
Updated on
15-01-2023 05:10 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 13 जनवरी, शुक्रवार को देर शाम एक साथ तीन-तीन टीमों की घोषणा की। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 के साथ ऑस्ट्रेलिया के साथ फरवरी में बॉर्डर गावस्कर सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम को चुना गया है। हालांकि बीसीसीआई के इस ऐलान के बाद से उसके सामने कई तरह के सवाल भी उठ खड़े हुए हैं। सवाल यह उठता है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सामने जो सवाल है उसका जवाब आखिर कौन देगा।
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज के लिए एक तरफ जहां पृथ्वी साव को टीम में शामिल किया गया है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धाकड़ बल्लेबाज स्क्वाड में नहीं है। वहीं हार्दिक पंड्या को फिर से टीम की कप्तानी दी गई है।ऐसे में अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या टी20 टीम से विराट और रोहित का पत्ता कट गया है और टीम मैनेजमेंट इस फॉर्मेट को एक नई दिशा में लेकर बढ़ना चाह रही है। इन दोनों खिलाड़ी को टी20 टीम से क्यों बाहर रखा गया है इस पर बीसीसीआई ने किसी तरह की सफाई नहीं दी है।
अक्षर और राहुल के टीम से बाहर रहने पर BCCI ने बताया कारण
एक तरफ बीसीसीआई अक्षर पटेल और केएल राहुल को लेकर एक बयान जारी कर यह बताता है कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम से बाहर क्यों रखा गया है। दरअसल अक्षर और राहुल पारिवारिक कारणों से इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं और बीसीसीआई ने इस बारे में बताया है। इसके अलावा रविंद्र जडेजा को लेकर भी बोर्ड ने कहा है कि उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया जाता है या नहीं।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…