रोज-रोज नए रेकॉर्ड क्यों बना रहा है सोना? पता चल गई असली वजह, आप भी जानिए
Updated on
11-03-2024 02:05 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को भारत में सोना 67,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया। एक दिन में इसमें करीब 900 रुपये की तेजी आई। जानकारों की मानें तो अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने, फेड रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद बढ़ाने से सोने की कीमत में तेजी आ रही है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी स्पॉट की कीमत कारोबार के दौरान 2,200 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी। स्पॉट गोल्ड 2,179 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ जो पिछले हफ्ते के मुकाबले 4.65 फीसदी अधिक है। पिछले शुक्रवार को गोल्ड 2,082 रुपये प्रति औंस पर बंद हुआ था। माना जा रहा है कि फेड रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की संभावना से सोना उछाल मार रहा है लेकिन इसकी असली वजह कुछ और ही है।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोने में तेजी की असली वजह यह है कि चीन का सेंट्रल बैंक तेजी से अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहा है। चीन के गोल्ड रिजर्व में जनवरी में लगातार 15वें महीने तेजी आई है। अब चीन के गोल्ड रिजर्व 2,245 टन पहुंच चुका है जो अक्टूबर 2022 के तुलना में करीब 300 टन अधिक है। चीन के सेंट्रल बैंक के साथ-साथ चीन के लोग भी जमकर सोना खरीद रहे हैं। चीन दुनिया में सोने का सबसे बड़ा खरीदार है। सोने की कीमत में तेजी के बावजूद वहां के लोग कॉइन, बार और जूलरी खरीदने में लगे हैं। देश में स्टॉक मार्केट और प्रॉपर्टी सेक्टर का बुरा हाल है। यही वजह है कि चीन के लोग अपनी वेल्थ बचाने के लिए अब गोल्ड में भारी निवेश कर रहे हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…