Select Date:

क्‍यों जरूरी है हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉलिसी में OPD कवर? नहीं लिया तो रहेंगे घाटे में

Updated on 27-10-2024 03:52 PM

नई दिल्ली. बढ़ते चिकित्सा खर्च को देखते हुए स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) अब हर व्यक्ति की जरूरत बनता जा रहा है. कोविड-19 महामारी के बाद, लोगों में स्वास्थ्य बीमा को लेकर जागरूकता काफी बढ़ी है. पारंपरिक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों में ज्यादातर OPD (Outpatient Department) कवर शामिल नहीं होता. इसका मतलब यह है कि अगर मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ता है, तो उसे डॉक्टर की फीस, टेस्ट और दवाओं का खर्च खुद उठाना होता है. इसलिए अगर आपकी इंश्‍योरेंस पॉलिसी में ओपीडी कवर शामिल नहीं है तो आपकी पॉलिसी अधूरी है. इसलिए हमेशा ऐसी पॉलिसी चुननी चाहिए जिसमें ओपीडी कवर जरूर हो.


स्वास्थ्य संबंधी कुल खर्च का 70% हिस्सा OPD खर्च होता है. ज्यादातर बीमारियों में मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं होती, केवल डॉक्टर से परामर्श और टेस्ट कराने की आवश्यकता होती है. अब बीमा कंपनियां OPD कवर को इन-बिल्ट या एड-ऑन के रूप में उपलब्ध करवा रही हैं. इसलिए, हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय यह सुनिश्चित करें कि आपकी पॉलिसी में OPD कवर हो, या फिर इसे एड-ऑन के रूप में शामिल करें.


ओपीडी कवर में ये खर्च होते हैं शामिल


ओपीडी खर्च तब होता है जब हम अस्‍पताल में डॉक्‍टर से परामर्श लेने, चेक-अप कराने या फिर कोई टेस्‍ट कराने जाते हैं. बिना ओपीडी कवर के इन सब के लिए हमें जेब से पैसे चुकाने होते हैं. ओपीडी कवर में ये चीजें शामिल होती हैं-


डॉक्‍टर से परामर्श : ओपीडी कवर में डॉक्‍टर से परामर्श के लिए लगने वाली फीस शामिल होती है. किसी के बीमार होने पर अस्‍पताल के कई चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं. हर बार डॉक्‍टर को परामर्श फीस चुकानी होती है.


डॉयग्‍नोस्टिक टेस्‍ट्स : बीमार होने पर कई तरह के टेस्‍ट भी कराने पड़ सकते हैं. वास्‍तविक रूप से इलाज शुरू होने से पहले इन पर काफी खर्च हो जाता है. अगर आपकी पॉलिसी में ओपीडी कवर होगा तो आप इस खर्च से बच जाएंगे.


दवाइयों का खर्च : बीमारी के इलाज में दवाइयों पर बहुत पैसा खर्च होता है. ओपीडी कवर में फार्मेसी पर होने वाले पैसे की भरपाई भी बीमा कंपनी करती है.


इन बातों का रखें ध्‍यान


कोई भी ओपीडी कवर के साथ आने वाली हेल्‍थ इंश्‍यारेंस पॉलिसी लेने से पहले कुछ बातों पर जरूर गौर करना चाहिए. ऊपर बताए गए खर्चों के अलावा बहुत सी कंपनियां ओपीडी कवर में लैब टेस्‍ट्स, एक्‍स-रे, वेक्सिनेशन, आंख, कान और दांतों के इलाज पर हुए खर्च का भी भुगतान करती हैं. इसलिए ऐसी पॉलिसी लेनी चाहिए, जिसमें ज्‍यादा से ज्‍यादा खर्च कवर हों. ओपीडी कवर के साथ आने वाली कुछ पॉलिसी में वेटिंग पीरियड होता है जबकि कुछ में ऐसी कोई शर्त नहीं होती. इसलिए वेटिंग पीरियड के बारे में जरूर जान लें.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.