Select Date:

कंगाल हो चुके पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम की क्यों हो रही जांच? समझें क्या है दुनिया को खतरा

Updated on 17-02-2023 06:58 PM
इस्लामाबाद: परमाणु शक्ति संपन्न पाकिस्तान दिवालिया होने के कगार पर खड़ा है। पाकिस्तान को अगर जल्द विदेशी मदद नहीं मिली तो जिन्ना का यह देश डिफॉल्ट घोषित हो सकता है। ऐसे में पाकिस्तान के परमाणु बम ने दुनिया के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। विशेषज्ञों को डर है कि दिवालिया होने की सूरत में पाकिस्तान में नागरिक सरकार का पतन हो सकता है। ऐसे में पाकिस्तानी सेना पूर्ण रूप से सत्ता पर कब्जा कर सकती है। हालात इतने गंभीर हो सकते हैं कि नीचे के कर्मचारी ऊपरी आदेशों को मानने से इनकार कर सकते हैं। इस डर के बीच इंटरनेशनल एटॉमिक रिसर्च एजेंसी के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी पाकिस्तान के दौरे पर हैं। उनके साथ आईएईए का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है।

IAEA की टीम ने किया पाकिस्तान का दौरा


पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईएईए की टीम ने पाकिस्तानी परमाणु प्रतिष्ठानों का दौरा किया है। इस दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों के सुरक्षा का जायजा लिया और जरूरी दस्तावेजों की जांच की। दौरे के बाद राफेल मारियानो ग्रॉसी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात की। इसके बाद ग्रासी ने बताया कि परमाणु सुरक्षा पाकिस्तान और IAEA के बीच निरंतर सहयोग के भीतर एक महत्वपूर्ण तत्व है। मैं परमाणु सुरक्षा में पाकिस्तान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उच्च मानकों से प्रभावित था और मैं हमारे उत्कृष्ट सहयोग को बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।

पाकिस्तान के परमाणु हथियार बनें दुनिया के लिए खतरा


पाकिस्तान एक अस्थिर मुल्क है। पहले भी पाकिस्तान पर कई बार मार्शल लॉ लग चुका है। कई पाकिस्तानी राजनेताओं को राजनीतिक प्रतिद्वंदिता में जेल की हवा खानी पड़ी है तो कुछ को फांसी पर लटकाया जा चुका है। जुल्फिकार अली भुट्टो का नाम उनमें प्रमुख है। ऐसे में ऐसे देश के पास परमाणु हथियार का होना काफी खतरनाक है। पाकिस्तान एकमात्र मुस्लिम देश है, जिसके पास परमाणु हथियार है। ऐसे में आशंका है कि अगर पाकिस्तान में अराजकता आती है तो परमाणु हथियार आतंकियों के हाथ में जा सकते हैं। इससे सबसे ज्यादा खतरा भारत, अमेरिका और बाकी यूरोपीय देशों को हो सकता है।

क्या पाकिस्तान का परमाणु निरस्त्रीकरण होगा


आईएईए के दौरे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान आर्थिक मदद के लिए अपने परमाणु हथियारों का त्याग कर सकता है। हालांकि, इसकी संभावना बहुत ही कम दिखाई देती है। पाकिस्तान ऐसा मुल्क है, जिसके पास खाने को कुछ भी न हो, तब भी वह परमाणु हथियारों को नहीं छोड़ सकता है। पाकिस्तान में परमाणु निरस्त्रीकरण के सवाल पर सरकार के गिरने का खतरा है। ऐसे में कोई भी राजनेता ऐसा रिस्क नहीं ले सकता है। पाकिस्तान को सबसे ज्यादा खतरा भारत से है। भारत के पास पहले से ही परमाणु हथियार हैं। ऐसे में पाकिस्तान खुद की सुरक्षा के लिए परमाणु हथियारों को ब्रह्मास्त्र के तौर पर रखना चाहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
Advt.