भारत के दुश्मन पाकिस्तान को क्यों गले लगा रहे पुतिन, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बताया मॉस्को का छिपा एजेंडा
Updated on
08-06-2026 02:48 PM
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पाकिस्तान प्रेम हाल के दिनों में बढ़ा है। इसका साफ सबूत पिछले सप्ताह सेंट पीटर्सबर्ग में पाकिस्तान को लेकर उनकी टिप्पणी में मिलता है। भारतीय पत्रकार के पाकिस्तान को लेकर पूछे सवाल पर चीन ने जो कहा वह मॉस्को के इस्लामाबाद के प्रति नजरिए को दिखाता है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पाकिस्तान चीन के कंट्रोल में हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक बड़ा देश है, जिसके अलग-अलग देशों से संबंध हैं।
पुतिन ने इस्लामाबाद को लेकर खुली तारीफ की है, यह जानते हुए कि उनके पुराने दोस्त भारत के साथ पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता है। इसके बावजूद पाकिस्तान में ही पुतिन के बयान का संदेह की नजर से देखा जा रहा है। पाकिस्तान में एक्सपर्ट ने इस बयान को रूस के अफगानिस्तान के साथ हालिया डिफेंस डील को सही ठहराने की कोशिश बताया है।
पुतिन के बयान पर बोले पाकिस्तानी एक्सपर्ट
पाकिस्तान के सुरक्षा विश्लेषक मोहम्मद आमिर राणा ने डॉन में लिखे लेख में कहा, पुतिन के बयान में एक छिपा हुआ संदेश था कि जैसे पाकिस्तान के चीन, अमेरिका और रूस के साथ संबंध हैं। मॉस्को भी देशों से जु़ड़ने में यही तरीका अपनाता है। रूस एकमात्र देश है, जिसने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता दी है। तालिबान और पाकिस्तान के रिश्ते इस समय बेहद तनावपूर्ण हैं।
पाकिस्तान के लिए पुतिन का प्रेम क्यों?
अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तान की सतर्कता के बावजूद इस्लामाबाद और मॉस्को के रिश्ते आगे बढ़ रहे हैं। आमिर राणा पुतिन के पाकिस्तान प्रेम के पीछे की वजह बताते हैं कि मॉस्को के लिए इस्लामाबाद एक और वजह से महत्वपूर्ण हो गया है। वह है- ईरान और अमेरिका के बीच चल रही मध्यस्थता में उसकी सक्रिय भूमिका। पुतिन के लिए पाकिस्तान से नजदीकी बढ़ाने की एक और वजह है। उन्हें लगता है कि वह पाकिस्तान के जरिए वॉशिंगटन से जुड़ सकते हैं और संदेश भेज सकते हैं।
रूस-भारत के रिश्ते और पाकिस्तान
रूस ने पाकिस्तान के साथ रिश्ते बेहतर जरूर किए हैं, लेकिन भारत उसका अहम रणनीतिक सहयोगी बना हुआ है। पाकिस्तान के लिए यह चिंता करने वाली बात है। पाकिस्तान रूस को लंबे समय के जियो-पॉलिटिकल नजरिए से देखता है। राणा कहते हैं कि जब तक भारत के साथ रूस की रणनीतिक और रक्षा साझेदारी कमजोर नहीं हो जाती या अमेरिका के साथ भारत का रक्षा और रणनीतिक गठबंधन उस स्तर तक नहीं पहुंच जाता, जिससे मॉस्को अपनी भारत नीति की समीक्षा को मजबूर हो जाए, पाकिस्तान को इंतजार करना पड़ सकता है।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…