Select Date:

सरफराज खान क्यों हैं आसान 'शिकार', क्या वाकई में है फिटनेस और अनुशासन की समस्या?

Updated on 26-06-2023 08:24 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का किसी सीरीज के लिए ऐलान हो और टीम में शामिल नहीं होने वाले प्लेयर्स को लेकर विवाद न हो ऐसा संभव नहीं है। कई बार डोमेस्टिक में रनों का अंबार लगाने वाला खिलाड़ी चयन से वंचित रह जाता है तो कई बार आईपीएल का स्टार। सूरमा टैलेंट से भरे भारत में सीनियर टीम के सिलेक्टरों के लिए मैनेजमेंट कर पाना आसान नहीं रह गया है। एक दौर था जब कुछ गिने चुने नाम हुआ करते थे। टीम उन्हीं में से चुनी जाती थी, लेकिन अब भारत क्रिकेटरों की खान है।


सरफराज खान लगा रहे रनों का अंबार तो सिलेक्शन क्यों नहीं?

दुनियाभर के कई देशों की टीम में भारतीय खेल रहे हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि या तो वे अपने नंबर का इंतजार करते-करते थक गए या फिर उन्हें लगा कि यहां कम्पीट कर पाना मुश्किल है। अब विंडीज दौरे को लेकर सिलेक्टेड टेस्ट टीम को ही ले लीजिए। सरफराज खान डोमेस्टिक सर्किट में रनों का अंबार लगा रहे हैं और पूरी उम्मीद थी कि उन्हें टीम में चुना जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

सरफराज खान को क्या वाकई है फिटनेस की समस्या?

सरफराज के नहीं चुने जाने को लेकर रविवार शाम में खबर आई कि उनके साथ फिटनेस की समस्या है। यही नहीं, उन्हें अनुशासन को लेकर भी काम करने की जरूरत है। इसके बाद सरफराज का वो वीडियो ट्विटर पर वायरल होने लगा, जिसमें उन्होंने शतक के बाद एग्रेसिव जश्न मनाया था। उस समय तत्कालीन सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन चेतन शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद थे। दावा किया जाने लगा कि सरफराज ने उनकी ओर उंगली दिखाकर जश्न मनाया था और वो बताना चाहते थे कि वह कुछ भी कर सकते हैं।

यो-यो टेस्ट पास कर चुके हैं सरफराज खान!
खैर, जहां तक फिटनेस का सवाल है तो सरफराज खान डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे हैं। शतक पर शतक ठोक रहे हैं और ये सिर्फ बाउंड्री से नहीं, सिंगल्स और डबल्स भी उसमें शामिल होते हैं। बड़ी पारियों का मतलब है कि वह किसी भी परिस्थिति में खेलने के लिए फिट हैं। यही नहीं, यह भी बताया जा रहा है कि वह टीम इंडिया में सिलेक्शन का मानक यो-यो टेस्ट भी पास कर चुके हैं। हालांकि, इसके बावजूद उनके भारी भरकम शरीर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस पर गावस्कर ने काफी पहले ही कहा था कि हर किसी के शरीर की बनावट एक जैसी नहीं होती है।

एग्रेसिव जश्न अनुशासनहीनता?

दूसरी बात करते हैं अनुशासन की। निजी जिंदगी छोड़कर अगर ऑन द फील्ड की बात करें तो एग्रेसिव जश्न मनाना कब से भारतीय क्रिकेट टीम में अनुशासनहीनता की निशानी हो गई? विराट कोहली तो इसके लीडर हैं। इसकी वजह से उन पर आईपीएल तक में जुर्माना लग चुका है। यह क्रिकेट के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे कूल रहते हैं और उनकी फैन बेस कितनी है हर किसी को पता है दूसरी ओर कोहली दुनिया में सोशल मीडिया पर सबसे फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल हैं।

सरफराज आसान शिकार क्यों?


IPL में प्रदर्शन नहीं: जहां तक रुतुराज गायकवाड़ का सिलेक्शन है तो आईपीएल में परफॉर्म करने वाले प्लेयर को लेकर कहा जाता है कि वह किसी भी प्लेटफॉर्म पर सफल होगा। इसकी वजह इंटरनेशनल लेवल के गेंदबाजों और बल्लेबाजों का होना है। खिलाड़ी टीम इंडिया में आने पर उन्हीं प्लेयर्स से विदेशों में पाला पड़ता है। सरफराज ने इस सीजन में दिल्ली के लिए 4 मैच में 53 रन बनाए थे, जबकि गायकवाड़ CSK की जीत के हीरो रहे। यशस्वी जायसवाल ने करिश्माई प्रदर्शन किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.