Select Date:

एशिया कप में अक्षर पटेल की जगह शुभमन गिल उपकप्तान क्यों? चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने खोला राज

Updated on 19-08-2025 04:45 PM
मुंबई: टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को नौ सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टी20 का उपकप्तान बनाया गया है जबकि दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की लंबे समय के बाद छोटे प्रारूप की टीम में वापसी हुई है। गिल ने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2024 में पल्लीकेल में श्रीलंका के खिलाफ खेला था और अब वह अक्षर पटेल की जगह कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम में उप-कप्तान होंगे।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने यहां टीम की घोषणा के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘गिल ने इंग्लैंड दौरे पर हमारी उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया।’ एशिया कप के तुरंत बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के होने के कारण बुमराह की उपलब्धता को लेकर कुछ संशय बना हुआ था। चयनकर्ताओं ने हालांकि बुमराह को चुनने का फैसला किया। वह पिछले साल हुए टी20 विश्व कप के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।
बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को भी टीम में शामिल किया गया है, जबकि जितेश शर्मा दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे। यशस्वी जायसवाल चयनकर्ताओं द्वारा चुने गए पांच स्टैंडबाय (वैकल्पिक) खिलाड़ियों में शामिल है। अगरकर ने कहा, ‘यह थोड़ा निराशाजनक है कि जायसवाल को मुख्य टीम से बाहर होना पड़ा, लेकिन उन्हें इंतजार करना होगा।
टीम में एक और प्रमुख नाम श्रेयस अय्यर का नहीं था। अय्यर इस साल आईपीएल में शानदार लय में थे और उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। अगरकर ने कहा कि टी20 में बड़ी संख्या में प्रतिभावान खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण उन्हें टीम में शामिल करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास टी20 टीम में कुछ अच्छे विकल्प हैं। विकल्प में अधिकता के कारण कई बार टीम चुनना आसान नहीं होता। इस तरह की स्थिति में होना हालांकि अच्छा है।’ भारत को एशिया कप के ग्रुप ए में पाकिस्तान, ओमान और यूएई के साथ रखा गया है।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, हर्षित राणा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.