Select Date:

क्यों स्मॉलकैप फंड्स में लगातार बढ़ रहे निवेश से इंडस्ट्री को है चिंता

Updated on 27-02-2024 01:54 PM
नई दिल्ली: कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने सोमवार को अपने स्मॉलकैप फंडों (Small Cap) में एकमुश्त निवेश को प्रतिबंधित कर दिया। कोटक महिंद्रा असेट मैनेजमेंट कंपनी ने कहा कि उसने 4 मार्च, 2024 से कोटक स्मॉल कैप फंड में स्विच-इन के साथ ही यूनिट्स के सब्सक्रिप्शन को भी टेंपररली सीमित कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, उनके इस कदम का उद्देश्य मौजूदा यूनिटहोल्डर्स के हितों की रक्षा करना और स्मॉलकैप में हालिया उछाल को देखते हुए इंक्रीमेंटल इन्वेस्टमेंट उचित रूप से करना। AMC ने स्कीम में अतिरिक्त निवेश या स्विच-इन सहित एकमुश्त निवेश के जरिए नई सदस्यता को 2 लाख रुपये प्रति PAN प्रति माह तक सीमित कर दिया है। इसके अलावा SIP, STP और ऐसे अन्य प्रॉडक्ट्स में Rs 25,000 प्रति PAN लिमिट किया है।

कोटक AMC से पहले SBI MF ने भी स्मॉल कैप फंड में एकमुश्त निवेश को निलंबित कर दिया था। इसके बाद निप्पॉन इंडिया लाइफ असेट मैनेजमेंट और टाटा म्यूचुअल फंड ने भी घोषणा की थी कि वह स्मॉल कैप में एकमुश्त राशि स्वीकार करना और स्विच-इन इन्वेस्टमेंट बंद करने का फैसला कर रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक के बाद एक फंड हाउसेज द्वारा स्मॉलकैप फोकस्ड् स्कीम्स में एकमुश्त निवेश के लिए दरवाजे बंद करना इस बात का संकेत है कि अब ये निवेशकों के लिए सुरक्षित ठौर नहीं रहे।

क्या है वजह?


White Oak Capital Management के CEO आशीष सौमय्या कहते हैं, ‘यह निर्णय फंड हाउस निवेशकों के हित में लेते हैं। पिछले दो साल में स्मॉल कैप में काफी रिटर्न आ चुका है और अब यह डिस्कशन में है कि यह स्टॉक्स महंगे भी काफी हो चुके हैं। एक साइज के बाद इनमें वैसा ही रिटर्न आए, यह अब डाउट‌फुल है। स्मॉल कैप में 250 स्टॉक्स हैं और मिड कैप में 150 और इनका साइज भी लिमिटेड है। अगर बहुत सारा पैसा आता है तो फंड हाउस उसे सिलेक्टेड स्टॉक्स में ही डालेंगे। ऐसे में मार्केट के लेवल को देखते हुए फंड हाउस को रिस्ट्रिक्शन करना होता है।’

रिटर्न है समस्या?


वैल्यू रिसर्च के CEO धीरेंद्र कुमार का कहना है कि स्मॉलकैप स्टॉक अपने लार्जकैप काउंटरपार्ट्स की तुलना में अधिक वोलेटाइल होते हैं। इसलिए इसमें लॉन्गटर्म व्यू होना जरूरी है। मिड कैप-स्मॉल कैप फंड्स ने 2023 में 40-45 पर्सेंट रिटर्न दिया है। इस जोरदार परफॉरमेंस के बाद जिस गति से पैसा आ रहा है, वह चिंता पैदा करता है।

क्या है डर?


रेगुलेटर SEBI ने भी रिटेल निवेशकों द्वारा स्मॉलकैप शेयरों व फंड्स में में जरूरत से ज्यादा निवेश करने को लेकर चिंता जताई है। जानकारों का कहना है कि अगर अगर वोलेटिलिटी आती है तो भारी मात्रा में विड्रॉवल हो सकता है। मिड-स्मॉल कैप स्टॉक्स एक्सचेंज पर हेल्दी ट्रेडिंग वॉल्यूम एन्जॉय नहीं करते हैं। कोविड के समय इनका ट्रेडिंग वॉल्यूम बहुत गिर गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.