पतंजलि फूड्स के शेयरों में क्यों निवेश की सलाह दे रहा है यह ब्रोकरेज? टारगेट प्राइस जान लीजिए
Updated on
04-07-2024 11:40 AM
नई दिल्ली: ब्रोकरेज फर्म एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग खाद्य तेल बनाने वाली कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयरों को लेकर बुलिश है। एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने कंपनी के शेयरों पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। इसके लिए टारगेट प्राइस 2,144 रुपये दिया है। पहले पतंजलि फूड्स रुचि सोया इंडस्ट्रीज के रूप में जानी जाती थी। यह देश की प्रमुख FMCG कंपनियों में से एक है। कंपनी बाबा रामदेव और बालकृष्ण के नेतृत्व वाले पतंजलि आयुर्वेद का हिस्सा है, जो हरिद्वार में स्थित भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है।
बीएसई पर पतंजलि फूड्स के शेयर आज 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ 1,632.05 रुपये पर बंद हुए। इसने सत्र की शुरुआत 1,692.40 रुपये पर तेजी के साथ की। यह ऊंचे में 1,698.05 रुपये तक गया। नीचे में इसने 1,625.10 रुपये तक गोता लगाया। 1 जुलाई को FMCG कंपनी ने एक्सचेंजों को सूचित किया था कि उसके बोर्ड ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की ओर से किए गए संपूर्ण गैर-खाद्य व्यवसाय उपक्रम के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। इसमें हेयर केयर, स्किन केयर, डेंटल केयर और होम केयर बिजनेस शामिल है।
क्या बता रहे हैं टेक्निकल रेशियो?
बीएसई पर रेगुलेटरी फाइलिंग में पतंजलि फूड्स ने कहा, '... संपूर्ण गैर-खाद्य व्यवसाय उपक्रम यानी बालों की देखभाल, त्वचा की देखभाल, दंत चिकित्सा और घरेलू देखभाल का अधिग्रहण पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की ओर से किया जाता है।'
पतंजलि फूड्स का बीएसई पर 58,900.18 करोड़ रुपये का मार्केट कैप है। बीएसई पर FMCG कंपनी के वित्तीय स्नैपशॉट में 3 जुलाई तक प्रति शेयर आय (EPS) 21.14 रुपये, प्रति शेयर नकद आय (CEPS) 28.56 रुपये, प्राइस-टू-अर्निंग रेशियो (PE) 78.52, प्राइस-टू-बुक रेशियो (PB) 5.89 और इक्विटी पर रिटर्न (ROE) 7.50 शामिल है।
कैसा है रहा है रिटर्न?
पतंजलि फूड्स BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है। बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, FMCG कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में 11.39 फीसदी बढ़े हैं। पिछले तीन महीनों में इनमें 15.90 फीसदी का इजाफा हुआ है। एक साल में शेयर 37.30 फीसदी बढ़ा है। पतंजलि फूड्स के शेयरों में पिछले एक साल में 37.30 फीसदी और पिछले दो सालों में 53.72 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बीएसई पर पतंजलि फूड्स के शेयरों का 52 हफ्तों का दायरा 1,769.15 रुपये - 1,166.65 रुपये है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…