क्लासेन के शतक के आगे क्यों 'विराट' है कोहली की सेंचुरी, समझें एक-एक पॉइंट
Updated on
19-05-2023 10:03 PM
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों की बल्लेबाजी सातवें आसमान पर रही। इसकी वजह विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन रहे। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी-अपनी टीम के लिए शतक ठोका। दोनों की पारियां लाजवाब थी। जहां क्लासेन ने 203 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद में 8 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। वहीं विराट ने 158 के स्ट्राइक रेट से पूरे 100 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के देखने को मिले। क्लासेन और विराट की पारियां अपनी-अपनी टीम के लिहाज से जबरदस्त रहीं। लेकिन अगर दोनों की पारी की एक दूसरे से तुलना की जाए, तो विराट का शतक क्लासेन से थोड़ा अधिक बेहतर था। क्यों? आइये आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
कैसे विराट कोहली का शतक था क्लासेन के शतक से बेहतर?
पहले हम बात करते हैं हेनरिक क्लासेन के सेंचुरी के बारे में, क्लासेन जब बल्लेबाजी करने आए थे तो हैदराबाद के सिर्फ 28 रन पर ही दो विकेट गिर गए थे। उसके बाद हेनरिक ने वहां से हैदराबाद की पारी को बखूबी संभाला और आगे तक लेकर गए। इसी कड़ी में उन्होंने सेंचुरी भी जड़ी। लेकिन यह हैदराबाद के लिए करो या मरो वाला मैच नहीं था। हैदराबाद पहले ही आईपीएल 2023 से बाहर हो गई है। तो क्लासेन बिना किसी दिक्कत के अपना नेचुरल गेम खेल सकते थे। साथ ही पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज पर इतना प्रेशर नहीं होता। उन्हें इस बात की बिल्कुल टेंशन नहीं होती कि उन्हें इस ओवर में इतने रन निकालने ही निकालने हैं।अब एक बार नजर डालें विराट कोहली के शतक पर तो, विराट जब बल्लेबाजी करने आए थे तो आरसीबी के सामने 187 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य था। बता दें कि रन चेज के दौरान बल्लेबाजों पर अधिक प्रेशर होता है। उन्हें टारगेट को दिमाग में रखकर हर ओवर में उस तरह से रन निकालने होते हैं। ऐसे में चेज के दौरान अंडर प्रेशर शतक लगाना अपने आप में बड़ी बात होती है। इतना ही नहीं बल्कि यह बैंगलोर के लिए डू और डाई मैच था और सबको विराट से काफी उम्मीदें थी। ऐसे में विराट पर रन बनाने का डबल प्रेशर था।
आरसीबी का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से विराट कोहली, फाफ डुप्लिसिस और ग्लेन मैक्सवेल के ऊपर टिका हुआ है। यह हमें इस पूरे सीजन में देखने को मिला है। ऐसे में विराट इस बात से भी अवगत होंगे कि अगर वह जल्दी आउट हो गए तो कहीं ना कहीं टीम को लक्ष्य तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। तो देखा जाए तो विराट हर जगह से दबाव में थे। लेकिन असली खिलाड़ी वही होता है जो प्रेशर में परफॉर्म कर सके।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…