Select Date:

चक्रवाती तूफान से पहले भूकंप से क्‍यों कांपा कच्‍छ, अनहोनी का संकेत या कुछ और है कनेक्‍शन, जानिए

Updated on 15-06-2023 07:02 PM
अहमदाबाद: गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biporjoy) कहर बरपाने को तैयार है। इस बीच भूकंप से कांपी गुजरात (Earthquake in Gujarat) की धरती ने लोगों के द‍िल में डर पैदा कर द‍िया है। व‍िनाशकारी तूफान के आगमन से ठीक पहले भूकंप के झटके शुभ संकेत नहीं हैं। बुधवार को कच्छ में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। भूकंप कच्छ के भचाऊ से 5 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में आया। ऐसे में बड़ा सवाल यह है क‍ि तूफान से पहले भूकंप क्‍यों आया? भूकंप के झटकों का तूफान से कुछ कनेक्‍शन तो नहीं है। इन सब बातों पर आगे व‍िस्‍तार से जानेंगे।

कब, कहां और क‍ितनी तीव्रता का आया भूकंप
रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटके शाम करीब 5.15 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 23.291 के अक्षांश और 70.293 के देशांतर पर 18.5 किलोमीटर की गहराई में था। यह जानकारी गुजरात सरकार के भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने दी है। दरअसल पिछले महीने कच्छ में 4.2 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप भारत-पाकिस्तान सीमा के पास कच्छ के खावड़ा क्षेत्र में आया था।

कितनी तीव्रता का भूकंप है खतरनाक
जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता की अधिकतम सीमा अभी तक तय नहीं की गई है। हालांकि रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से कहीं अधिक खतरनाक माना जाता है। इसी पैमाने पर 2.0 या इससे कम तीव्रता वाला भूकंप सूक्ष्म भूकंप कहलाता हैं, जो सामान्यतः महसूस नहीं होते। 4.5 की तीव्रता वाले भूकंप घरों को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं।

चक्रवात बिपरजॉय से पूरे गुजरात में बार‍िश
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बार‍िश हुई है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में सौराष्ट्र और कच्छ जिलों के 54 तालुकों में 10 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। देवभूमि द्वारका, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर और जूनागढ़ जिलों में खासतौर पर भारी बारिश देखी गई। एसईओसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया तालुका में सबसे अधिक 121 मिलीमीटर बार‍िश दर्ज की गई, वहीं द्वारका में 92 मिलीमीटर और कल्याणपुर में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

भूकंप और भारी बारिश ने बढ़ाई चुनौती
भूकंप और भारी बारिश ने कच्छ के निवासियों के सामने आने वाली चुनौतियों को और बढ़ा दिया है, जो पहले से ही चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव की तैयारी कर रहे हैं। अधिकारी स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित आबादी की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए लगन से काम कर रहे हैं

भूकंप और तूफान के बीच क्‍या है कनेक्‍शन
राज्‍य मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और गुजरात में आए भूकंप का आपस में कोई संबंध नहीं है। दोनों घटनाओं का होना अलग नेचर को द‍िखाता है। हालांक‍ि मौसम व‍िभाग ने तूफान को लेकर लोगों से एहत‍ियात बरतने की गुजार‍िश की है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.