छोटे शहरों में महिंद्रा बोलेरो क्यों ज्यादा बिकती है, ये हैं 5 बड़ी वजहें
Updated on
14-11-2023 03:13 PM
Mahindra Bolero And Bolero Neo Price And Sale: आज से कुछ समय पहले देशभर के छोटे शहरों में टाटा सूमो और महिंद्रा बोलेरो दो ऐसी गाड़ियां थीं, जो काफी दिखती थीं और इन्हें आम लोगों की फेवरेट कार कहा जाता था। इसके साथ ही कॉमर्शियल कामों के लिए इनका खूब इस्तेमाल हो रहा था। समय के साथ टाटा सूमो अतीत का हिस्सा बन गई और फिर महिंद्रा बोलेरो की अब तक धमक बरकरार है। मौजूदा समय में बोलेरो सीरीज में बोलेरो और बोलेरो नियो जैसी दो गाड़ियां हैं और इनकी हर महीने 9-10 हजार यूनिट बिकती है। चलिए, आज आपको बताते हैं कि आखिरकार छोटे शहरों में बोलेरो क्यों इतनी ज्यादा बिकती है?
10 लाख रुपये से सस्ती
महिंद्रा बोलेरो और बोलेनो नियो दोनों ही मॉडल की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम है, ऐसे में लोगों को यह बाकी कॉम्पैक्ट 7 सीटर एसयूवी के मुकाबले ये गाड़ियां ज्यादा किफायती लगती हैं। महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की एक्स शोरूम प्राइस 9.79 लाख रुपये और बोलेरो नियो (Mahindra Bolero Neo) की एक्स शोरूम प्राइस 9.64 लाख रुपये से शुरू होती है।
स्पेस भी खूब हैं इनमें
महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो, दोनों ही 7 सीटर गाड़ियां हैं, ऐसे में इनमें स्पेस भी अच्छा है। भले इन्हें कॉम्पैक्ट एसयूवी कहा जाता है, लेकिन हेडरूम, लेगरूम समेत अन्य मामलों में कंफर्टेबल सीटिंग पोजिशन मिलती है।
पावरफुल इंजन और धांसू माइलेज
महिंद्रा बोलेरो में 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 75 पीएस की मैक्सिमम पावर और 210 एनएम का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, बोलेरो नियो में लगा 1.5 लीटर डीजल इंजन 100 पीएस की पावर और 260 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। ये दोनों ही एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है। माइलेज की बात करें तो बोलेरो की फ्यूल एफिसिएंसी 16.0 kmpl तक और बोलेरो नियो की माइलेज 17.29 kmpl तक है।
इस सेगमेंट में बाकी 7 सीटर कारों से मजबूत
भारतीय बाजार में किफायती 7 सीटर कारों में 10 लाख रुपये तक की प्राइस रेंज में मारुति सुजुकी अर्टिगा और ईको के साथ ही रेनो ट्राइबर भी है। इनमें अर्टिगा और ट्राइबर एमपीवी सेगमेंट और ईको वैन सेगमेंट में हैं। ऐसे में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बोलेरो सीरीज अकेले स्टैंड करती है और ये काफी मजबूत दिखती हैं। ऐसे में छोटे शहरों में लोग ज्यादातर बोलेरो ही खरीदते हैं।
निजी के साथ ही सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए भी परफेक्ट
छोटे शहरों में लोग कार मुख्यतया दो कारणों से खरीदते हैं। एक तो यह कि वह निजी इस्तेमाल में तो इसे लाते ही हैं, साथ ही जरूरत पड़ने पर भाड़े पर भी लगा देते हैं और इससे उन्हें हर महीने अच्छी-खासी आमदनी भी हो जाती है या जो लोग फाइनैंस पर कार लेते हैं, उनकी ईएमआई निकल जाती है। ऐसे में बोलेरो और बोलेरो नियो प्लस उनके लिए बेहतर सौदा नजर आता है, क्योंकि एक तो ये कि इनकी सीटिंग कैपासिटी 7 लोगों की है और ऊपर से ये पावरफुल भी दिखती हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…