एलसीए तेजस कितना ताकतवर
एलसीए तेजस अपनी कैटेगरी में सबसे उन्नत लड़ाकू विमान है। इसकी इंट्रीग्रेटेड डिजिटल एवियोनिक्स सिस्टम काफी शक्तिशाली है। इसके निर्माण में इस्तेमाल किया गया कॉम्प्लैक्स कम्पोजिट मटेरियल तेजस को अपनी श्रेणी में सबसे छोटा और सबसे हल्का आधुनिक सुपरसोनिक लड़ाकू विमान बनाती है। तेजस आठ से नौ टन का भार ढोने में पूरी तरह सक्षम है। यह सुखोई जितने हथियार और मिसाइल लेकर उड़ सकता है। मारक क्षमता के अलावा इसकी स्पीड भी काफी अधिक है। एलसीए तेजस 52,000 फीट की ऊंचाई पर ध्वनि की गति मैक 1.6 से 1.8 पर उड़ सकता है।
इस कारण मलेशिया ने दक्षिण कोरियाई विमान को चुना
कोई भी देश हथियारों को सिर्फ उनकी काबिलियत के दम पर नहीं खरीदता है। इसके पीछे कई भूराजनीतिक काऱण भी होते हैं। मलेशिया के दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमान खरीदने के पीछे भी कुछ ऐसा ही कारण है। मलेशिया चाहता है कि दक्षिण कोरिया के जरिए अमेरिका के साथ उसके संबंध बेहतर हो जाएं। अगर मलेशिया सीधे तौर पर अमेरिका से नजदीकी बढ़ाता है तो इससे चीन नाराज हो सकता है। मलेशिया नहीं चाहता है कि चीन उसके प्रति शत्रुता वाला रवैया अपनाए। इसे भी दक्षिण कोरिया से विमान खरीदने के पीछे एक कारण माना जा रहा है।
